महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए

आजकल के आधुनिक युग में लोग घर बैठे ही पैसे कमा रहे हैI आज का युग women empowerment का है। आज का समय बहुत ही तेजी से बदल रहा है। आज के आधुनिक युग में अपने देखा ही होगा की सभी महिलायें पुरुषो के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि महिलाएं हर field में पुरुषों से बहुत बेहतर प्रदर्शन कर रही है। और अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रही है। महिलाएं काम करके और महिलाओं को भी प्रेरित कर रही है। हमारे भारत देश में आप जानते ही होंगे की ज्यादातर भारतीय महिलाएं हाउसवाइफ ही होती है। इसलिए वे घर संभालने के लिए ही घर पर रहती है।

कुछ महिलाएं जिनको परिवार से अनुमती होती है वे बाहर जाकर भी कार्य करती है। लेकिन कुछ महिलाएं घर से बाहर जाकर काम नहीं कर सकती। कुछ महिलाओं को मौका नहीं मिल पाता और कुछ महिलाएं समाज के डर से आगे नहीं बढ़ पाती है। आजकल के आधुनिक युग में ऐसी बहुत ही सारी वजह सामने आती है जिनसे पता चलता है की महिलाओं का कार्य करना बहुत आवश्यक है जैसे की वे कार्य करके अपनी स्थिति को उज्जवल व उत्थानशील बना सकती है। महिलायें समाज में अपना पहचान बना सकें, महिला संबंधी हो रहे अपराधो के खिलाफ मजबूती के साथ आवाज उठा सकें इसलिए भी उनका कार्य करना बहुत महत्वपूर्ण है।

महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए
महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए

महिलायें पुरुष–प्रधान समाज की नकारात्मक विचारधारा को समाप्त कर सकें, समाज में महिलाओँ के लिए एक गौरवपूर्ण स्थान का निर्माण कर सकें और साथ ही साथ महिलायें बिना किसी पर बोझ बनें, अपना व अपनो का पालन–पोषण कर सकें। इन सभी कारणों से ये पता चलता है कि महिलाओं का पढ़ें-लिखे होना और कार्य करना बहुत जरूरी है। अगर आप भी महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाये ये जानना चाहते है तो आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

घर बैठे पैसा कमाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है?

अगर आप भी घर बैठे पैसे कमाना चाहती हैं और आप भी  एक आत्मनिर्भर महिला बनना चाहती हैं। तो आपके मन में ये प्रश्न अवश्य आएगा की घर बैठे पैसे कमाने के लिए आखिर किन चीजों की आवश्यकता होनी चाहिए। तो इसका सीधा जवाब यह है कि आप अगर घर बैठे पैसे कमाना चाहती है तो आपको ऐसा जरिया चाहिए होगा। जिसकी सहायता से आप आसानी से पैसे कमा सके। तो आपको कुछ बहुत ही जरूरी चीजों की आवश्यकता होती है जिनसे आप पैसे कमा पाए। जैसे की आपके पास एक स्मार्टफोन या फिर कम्प्यूटर होना चाहिए। और आपके पास कंप्युटर और स्मार्टफोन के साथ उनमें इन्टरनेट का भी अच्छा कनेक्शन होना चाहिए क्योंकि इन्टरनेट की सहायता से ही आप घर बैठे पैसे कमा सकते है और सबसे जरूरी आपके भीतर एक जुझारु व्यक्तित्व की महिला होनी चाहिए।

आपको दूसरों से अच्छे तरीके से बात करना आना चाहिए। आपके भीतर बहुत ही धीरज होना आवश्यक है। आपके मन में अपने उज्जवल भविष्य को लेकर आत्मविश्वास होना चाहिए। अगर आप ऑनलाइन पैसे कमाना चाहती है तो आपके पास खुद का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, ई-मेल ID आदि चीजें होनी चाहिये। अगर आपके पास सभी चीजें उपलब्ध है तो आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अच्छे पैसे कमा सकती हैं। आप काम करके अपने उज्जवल और सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकती है। 

महिलाएं कितने प्रकार से पैसे कमा सकती है?

यह जानना बहुत आवश्यक है कि आप अखिर कितने प्रकार से पैसे कमा सकती है। ऐसे बहुत सारे कार्य जिनको करके आप घर बैठे पैसे कमा सकती है और बहुत ही आसानी से। आप online और offline दोनों ही तरीकों से पैसे कमा सकती हैं। ऐसे काफी सारे काम है जो आप online और offline तरीके से कर सकती है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है की अगर आप ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं तो आप कार्य करके पैसे नहीं कमा सकती है। ब्लकि आप online ही घर बैठे कुछ social media platforms के द्वारा काम कर सकती है। और आप जिस किसी भी चीज में रुचि रखती तो आप उसे अपने कार्य करके पैसे कमाने का जरिया बना सकती है।

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है जो महिलाएं घर से बाहर जाकर काम करती है और ज्यादा पढ़ी लिखी है तो वही आगे बढ़ रही है। ब्लकि बहुत सारी महिलाएं सिर्फ इन्टरनेट के ज्ञान से ही अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है। बहुत सारी महिलाएं खुद भी कार्य करती है और दूसरों को भी प्रेरित करती है। कम पढ़ी लिखी महिलाएं भी पैसे कमा सकती है जैसे अगर आप में Editing जैसी कोई स्किल है जो आप बहुत अच्छे से भी जानती हो तो आप किसी भी  फिल्म स्टूडियो से कोलेब्रेशंस कर सकती है।

आपको हर शहर में कहीं ना कहीं छोटे-बड़े स्टूडियो मिल ही जायेंगे जहां पर से आप कॉलेब्रेशन करके घर बैठे ही एडिटिंग का काम कर सकती है और पैसे कमा सकती है। और अगर आप चाहें तो इसके अलावा भी कई ऐसे काम है जो आप बिना अधिक तकनीकी ज्ञान के भी कर सकती हैं जैसे कि आप ईस्त्री का कार्य कर सकती है। जिसमें की आप लोगों के कपड़े थोक में प्रेस करने का कार्य कर सकती है। उससे आपको कुछ कमाई ही होगी और हाँ कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। अगर आप ठान ले तो आप कुछ भी कर सकती है।

Offline पैसे कैसे कमाए

आप अपना कार्य कैसे भी कर सकती हैं चाहें वो offline हो या ऑनलाइन ऐसे भी बहुत सारे बिजनेस के तरीके है जिनकी सहायता से घर बैठे ही पैसे कमा सकती है। पैसे कोई भी कमा सकता है जिससे आप घर बैठे बिना इंटरनेट से जुड़े भी ऑफलाइन तरीके से अच्छा पैसा कमा सकती है। अगर आप भी offline पैसे कमाने के तरीकों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहती है। तो हमने आपके लिए नीचे कुछ चुनिंदा कार्य के बारे विवरण किया है जिनको करके आप offline पैसे कमा सकती है।

सिलाई करके offline पैसे कमाए 

सिलाई करना बहुत ही आसान काम होता है। जिसे हर कोई कर सकता है। अपने देखा ही होगा की सिलाई करना महिलाओं का पुराना रोजगार है। अगर आप घर बैठे ही  कपड़े सिल सकती हैं तो आप इसे अपना रोजगार बनाकर पैसे कमा सकती हैं। और अगर आपको online की थोड़ी भी जानकारी है तो आप online platform के जरिए अपने खुद के घर में सिले कपड़ों को बेच सकती है। जिससे कि आपको बहुत अच्छी कमाई हो सकती है। आप कार्य करके आत्मनिर्भर बन सकती है। अगर आप सिलाई का कार्य करती है तो आपको इसके लिए किसी भी दुकान पर किसी के नीचे काम करने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती है। आप खुद की मालिक खुद ही होंगी। सिलाई के काम में कोई भी निर्धारित सैलरी नहीं होती है। 

अपने देखा ही होगा छोटे-बड़े गांव और शहरों में सिलाई का कार्य बहुत प्रचलित है, और यह एक हमेशा ही चलने वाला बिजनेस है। आजकल के समय में बेरोजगारी बढ़ गई है। अगर आपके घर में 5 सदस्य रहते है तो 1 कार्य करे उससे काम नहीं चल पाता। आप कार्य करके पैसे कमा सकती है और अपना खर्चा चला सकती है। आपको किसी पर भी Depend होने कि जरूरत नहीं होगी। और यह सिलाई का बिजनेस तो 12 महीने ही चलता रहता है। आपको बस अपने आस-पास टेलर के रूप में एक अच्छी पहचान बनानी होगी, और आपके पास धीरे-धीरे काम आना शुरू हो जाएगा। टेलर के रूप में काम करना कोई भी ज्यादा मुश्किल की बात नहीं होती है। और मान लीजिए अगर आपको सिलाई का काम नहीं आता तो इसमे कोई बड़ी बात नहीं है।

आप चाहें तो सबसे पहले इसकी ट्रेनिंग किसी इंस्टिट्यूट में भी ले सकती हैं नहीं तो आप किसी टेलर के पास रहकर भी ट्रेनिंग ले सकती हैं। और आजकल तो इन्टरनेट का जमाना आगया है आप घर बैठे ही इन्टरनेट की सहायता से सिलाई के कार्य को सीख सकती है। सिलाई के कार्य को करने के लिए आपको सुई,  धागा, मशीन, कैची और कपड़े की आवश्यकता होती है। 

सिलाई के काम में बहुत ही बचत होती है। आप सूट, सलवार, पजामा, कुर्ता, कोट पैंट जैसे कई प्रकार के वस्त्र सील सकती है और पैसे कमा सकती है। अगर आप चाहें तो सिलाई की सहायता से 25000 से लेकर 30000 रुपये तक प्रति माह आराम से घर बैठे ही कमा सकती है। यह सिर्फ इसपर निर्भर कर्ता है की आप कितनी अच्छी क्वालिटी के कपड़े सिलती है।

पेंटिंग और आर्ट्स करके offline पैसे कमाए 

दुनिया में हर कोई किसी ना किसी मकसद के साथ पैदा होता है। पेंटिंग और आर्ट एक कला है। जो कि सभी के अंदर होती ही है। लेकिन कुछ लोग इसे अपना कर पैसे कमाते है। और कुछ लोग अच्छी पेंटिंग करने के बावजूद कुछ नहीं कर पाते बहुत ही दुख होता है जब हम अपने आसपास अच्छे कलाकारों को देखते हैं जो गरीबी वाली जिंदगी बिताते हैं। उनके पास चित्रकारी की एक अनोखी ही कला होती है जो मन को लुभा लेती है।

पुरुष अपनी कला को ही पैसे कमाने का जरिया बना लेते है लेकिन महिलाओं में अगर कला होती है तो उसे या तो जिम्मेदारी के बोझ के तले दबा दिया जाता है या फिर उन्हें काम करने नहीं दिया जाता है। लेकिन अगर आपके पास पेंटिंग की कला है तो आप अपने लिए समय निकाल कर घर बैठे ही पैसे कमा सकती हैं। अगर आप चाहें तो अपने घर पर पेंटिंग्स बनाकर उन्हें अपने पास के शोरूम या दुकान पर आसानी से बेच सकती है और पैसे कमा सकती है। आपको पता ही होगा कि पेंटिंग बनाना एक बहुत ही मुश्किल काम होता है। लेकिन अगर आपमें पेंटिंग करने की कला है तो इस कला को पैसे में जरूर बदलना चाहिए।

आप पेंटिंग बनाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। और अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं। आप अपनी पेंटिंग को online platforms पर भी बेच सकती है जिससे आपको अच्छी कमाई होगी। अगर आप किसी का भी स्केच बनाने में माहिर होती हैं तो आप किसी का भी स्केच बनाकर पैसे कमा सकती हैं। क्योंकि इस प्रकार की पेंटिंग्स लोग बहुत ज्यादा बनवाते है, और आपको घर बैठे ही ऑर्डर आने शुरू हो जाएंगे। आप घर से ही पेंटिंग के ट्यूशन दे सकती है और बच्चों को यह कला सिखाकर पैसे कमा सकती है। आप पेंटिंग की टीचर भी बन सकती है और स्कूल में बच्चों को पढ़ा सकती है।

टिफिन सर्विस शुरू करके पैसे कमाए

टिफिन सर्विस का साधारण-सा मतलब खाने के टिफिन की सेवा होता है। आप जानते ही होंगे आजकल टिफिन सर्विस बिजनेस काफी ज्यादा बढ़ चुका है और अब यह एक बिजनेस का रूप ले चुका है। टिफिन सर्विसे बहुत ही कम लागत और ज्यादा मुनाफा होने का एक साधन है। बहुत सारे लोग खासकर महिलाएं अपने घरों से टिफिन की सर्विस करके बिजनेस शुरू कर रही है और पैसे कमा रही है। ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिनको घर का खाना नही मिल पाता इसलिए ही वे टिफिन सर्विस को ज्यादा पसंद करते है। विशेषकर काम करने वाले और विद्यार्थी इस टिफिन सर्विस को ज्यादा पसंद कर रहे है।

हमारे भारत के बहुत सारे लोग अपने घरों से बाहर किराये के कमरों में रहते हैं और अपना गुजारा करते है। टिफिन सर्विस एक बहुत ही अच्छी बिजनेस अपॉर्चुनिटी है। टिफिन सर्विस में अधिक कंपटीशन भी नहीं है। क्योंकि ज्यादातर लोग इस काम के बारे में जानते ही नहीं है। और कुछ लोग करना चाहते भी नहीं है। आपको पता ही होगा जैसे कि बहुत से लोग दूर-दराज के गांव से आकर शहर में काम करते है और कुछ बच्चे भी पढ़ने के लिए अपना घर छोड़ कर आते है।

वो अपने घर का खाना बहुत याद करते है तो उन लोगों को टिफिन सर्विस की बहुत जरूरत होती है। इसमें महिलाओं द्वारा खाना बनाकर व्यक्ति के ऑफिस तक पहुंचाया जाता है। और आप हर एक टिफिन पर अच्छा मार्जिन कमा सकते है। टिफिन सर्विस में महीने के बेसिस पर पेमेंट मिलती है। आपको हर एक शहर में कोई ना कोई टिफिन सर्विस करते हुए मिल ही जाता है। अगर आप भी बहुत अच्छा खाना पकाती है तो आप भी टिफिन सर्विस करके घर बैठे ही पैसे कमा सकती है। टिफिन सर्विस बिजनेस की सहायता से आप प्रति महिने 25000 से लेकर 30000 रूपये तक आसानी से कमा सकते है। और एक बार आपका काम प्रचलित और लोकप्रिय बन गया तो आप इससे अधिक पैसे कमा सकते है। 

Online पैसे कैसे कमाए

आजकल के आधुनिक युग में इंटरनेट की सहायता से लाखों लोग ऑनलाइन पैसे कमा रहे है। और इसमे कोई भी बड़ी बात भी नहीं है। इन्टरनेट की सहायता से आप घर बैठे ही पैसे कमा सकती है। online कोई भी पैसे कमा सकता है। आपको यह बिल्कुल सोचने की जरूरत नहीं है कि पढ़ी लिखी महिलाएं ही इस ऑनलाइन बिजनेस को कर सकती है। ब्लकि जो महिलाएं ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं होती वो भी यह बिजनेस बहुत अच्छे से कर सकती है।

सिर्फ आपको इन्टरनेट के बारे में जानकारी होनी चाहिए। महिलाएं घर बैठे Online रोजगार करती हैं तो इससे बहुत सारे फायदे होते हैं। आप जितना काम करेंगी आपको उतने ही अधिक पैसे मिलेंगे, इसलिए यहां पर पैसे कमाने की भी कोई लिमिट नहीं होती है। अगर आप भी online पैसे कमाने के तरीकों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहती है। तो हमने आपके लिए नीचे कुछ चुनिंदा कार्य के बारे विवरण किया है जिनको करके आप online पैसे कमा सकती है।

आप ऐसे बहुत सारे ऑनलाइन कार्य है जिनको करके पैसे कमा सकती है। जैसे कि YouTube वीडियो बनाकर, blogging करके, telegram से, Instagram से, Facebook से, content writing से, affiliated marketing से, Freelancing websites से, share market से, meesho से इत्यादी। 

Youtube से online पैसे कमाए 

आप के मन में ये सवाल अवश्य आरहा होगा कि आखिर आप YouTube channel की सहायता से महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए। आज के आधुनिक युग में लोग social media के आदी हो गये है। वे अपना ज्यादा तर समय social media पर ही व्यतीत करते है। आप लोगों इस बदलते हुए स्वभाव का लाभ उठा सकते है। आजकल के इस बदलते हुए युग में लाखों महिलाएं YouTube पर video बनाकर अच्छे खासे पैसे कमा रही है। क्यूंकि आज-कल की पीड़ि ज्यादातर समय अपना social media पर ही व्यतीत करते है। और घरों में भी अगर महिलाओं को कुछ भी बनाना होता है या फिर कोई दिक्कत होती है तो वे भी YouTube वीडियो देख कर अपना कार्य करते है।

अगर आप YouTube पर अपना कहानियों का channel बनाकर अपनी लिखी हुई कहानियों को चित्रों के माध्यम से अच्छा समझा सकती हैं तो बच्चों को ऐसी चीजों में बहुत आनंद आता है। आप अगर पढ़ाने में interest रखती हैं तो आप YouTube पर अपनी पढ़ाई की वीडियो डाल कर पैसे कमा सकती हैं। इससे दो फायदे हो सकते हैं। आप इसकी सहायता से अपनी तो knowledge अधिक कर सकती हैं और बच्चों को भी अच्छे से समझा सकती है। 

यदि आप YouTube पर channel बनती हैं तो वहाँ पर आपका कोई भी बॉस नहीं होता है आप स्वयं की ही बॉस होती है। YouTube के जरिए आप अपने विचारों को दूसरों तक बहुत आसानी से पहुंचा सकती है। आप YouTube पर किसी भी विषय पर वीडियो बना कर पैसे कमा सकती है। जैसे कि आप खाने की वीडियो अपलोड कर सकती हैं, makeup की वीडियो, हसाने की वीडियो, गाना सुनने की वीडियो, vlogging, पेंटिंग की वीडियो सिलाई की वीडियो आदि आप ऐसे बहुत सारे विषयों पर वीडियो बनाकर पैसे कमा सकती है।

एक बार आपके channel पर likes, views आने लगे और आपके subscribers भड़ गए तो YouTube की तरफ से आपको पैसे आना शुरू हो जाते है। दरअसल, वीडियो के देखे जाने वाली संख्या और आपके channel पर कितने subscribers की संख्या है उसके आधार पर ही YouTube की तरफ से आपको पैसे मिलते है। अपने सुना ही होगा YouTube वीडियो बनाने वालों को सिल्वर, गोल्ड, डायमंड और रूबी button मिलता है। YouTube सिर्फ आपको पैसे नहीं देता ब्लकि आपको motivate करने के लिए buttons भी देता है। 1 लाख subscribers होने पर YouTube की तरफ से सिल्वर button मिलता है। 10 लाख subscribers होने पर आपको गोल्ड button मिलता है।

1 crore subscribers होने पर आपको डायमंड Play button मिलता है। आप अपने YouTube channel पर लंबी वीडियो बना कर अपनी कहानी पब्लिश करने के साथ-साथ आप shorts भी बना सकते है। इससे आपको अधिक अर्निंग होगी। YouTube पर लाखों और crore लोग रोजाना visit करते है। YouTube आज के समय में बहुत ही Trend में है। YouTube पर कोई भी अर्निंग कर सकता है इसके लिए सिर्फ आपके पास अच्छी knowledge होने की आवश्यकता है। आज कल तो बच्चों से लेकर बड़ों तक महिलाओं से लेकर पुरुष तक सभी social media से अर्निंग कर रहे है।

आप चाहे तो YouTube से लाखों रुपये की कमाई कर सकती है वो भी बिना किसी नुकसान के। आपको YouTube वीडियो बनाने के लिए किसी भी डिग्री के आवश्यकता नहीं होती है। आपको वीडियो बनाने के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते। अगर आप कोई जॉब बिजनेस करती है और आपको किसी भी विषय में रुचि है तो आप जॉब के साथ-साथ ये साइड बिजनेस भी कर सकती हैं। सबसे पहले आपको Google Play store पर जाना होगा वहाँ से आपको search YouTube करना होगा फिर आपको YouTube को वहाँ से डाउनलोड करना होगा। 

डाउनलोड करने के बाद जब आप ओपन पर click करते हैं तो आप YouTube app पर आ जायेंगी। आपको YouTube app open करने बाद अगर आप अपना channel बनाना चाहती है तो आपको YouTube पर अपना account बनाकर channel बनाना होगा। इसके बाद नीचे दिये गए चित्र में + के option पर click करके आप अपनी YouTube वीडियो अपलोड कर सकती है। 

YouTube वीडियो अपलोड

Instagram से ऑनलाइन पैसे कमाए

आपको यह तो पता ही होगा कि Instagram आज के समय में सबसे बड़ा सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म और फोटो शेरिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है। अगर आप भी Instagram से पैसे कमाना चाहती हैं तो आपके पास केवल इन्टरनेट कनेक्शन, Instagram Account, लैपटॉप या फोन और particular सब्जेक्ट में आपकी रुचि होनी चाहिए। इन सब की सहायता से आप घर बैठे Instagram से पैसे कमा सकती है। आपको पता ही होगा की छोटे- छोटे बच्चे भी आजकल इसका इस्तेमाल करते है। Instagram से पहले TikTok बहुत ही चर्चा में था लेकिन जब से TikTok बैन हुआ है तभी से Instagram लोकप्रिय होने लगा है। और इसमे एक नया फीचर भी आया था जिसका नाम reels है।

Instagram पर Reels में रोजाना लाखों crore छोटे-छोटे विडियोज बनाए जाते हैं और अपलोड किए जाते हैं। अगर आप Instagram पर रील देखकर अपना समय बर्बाद करती है तो इससे बेहतर है कि आप इस समय का सही इस्तेमाल करके पैसे कमाये। अगर आप अपने इंस्टाग्राम का इस्तेमाल केवल मनोरंजन या दोस्तों के पोस्ट देखने के लिए करती है तो ये बहुत ही बुरी बात है। आप Instagram को ही पैसे बनाने का साधन बना सकती है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक विषय को चुनना होगा।

जिसके बारे में आप फोटो और वीडियो अपलोड कर पाए। जैसे की आप ट्रेवलिंग की वीडियो बना सकती हैं, कुकिंग की वीडियो बना सकती हैं और गानों पर वीडियो बना सकती हैं अगर आप Trending वीडियो बनाती हैं तो इससे आपको बहुत फायदा होगा। आप इनमे से किसी भी विषय को चुनकर फोटो या वीडियो बना सकती है। Affiliation market के जरिए आप दो महीनों में लाखों रुपये आसानी से कमा सकती है। लेकिन इसके लिए आपके पास Affiliation market की जानकारी होनी चाहिए। Affiliation market के जरिए आप किसी भी कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट करती है तो आपको प्रत्येक सेल पर कंपनी की तरफ से आपको कमीशन दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें:

अगर आप Instagram से पैसे कमाना चाहती हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपके फोन में डाउनलोड होना चाहिए। अगर आपके फोन में यह डाउनलोड नहीं है तो आप Google Play store पर जाकर search इंजन पर Instagram टाइप करके install पर click करके डाउनलोड कर सकती है। और open पर click करके आपका Instagram open हो जाएगा। आप नीचे दिये गये चित्र में भी देख सकती है। डाउनलोड करने के बाद आप अपना Account बनाकर वीडियो और फोटो अपलोड करके घर बैठे पैसे कमा सकती है। 

open पर click करके आपका Instagram open

निष्कर्ष 

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए इसके बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ नया पता चला हो तो आप हमे जरूर बताये कि आपको यह हमारी कोशिश कैसी लगी। और इस आर्टिकल को अपने करीबी दोस्तों से भी साझा करनी की कोशिश करें, जिससे उनको भी इसके बारे में पता चल सके और वे भी घर बैठे पैसे कमा पाए। मैं आशा करती हूँ आपको मेरी यह कोशिश पसंद आयी होगी। धन्यवाद!

FAQ’S

Q.1 महिलाओं का पैसे कमाना क्यूँ जरूरी है?

Ans- आपको तो पता ही होगा कि आजकल के समय में पैसों के बिना कुछ भी नहीं है। अगर किसी के पास पैसे नहीं होते तो कोई पूछता भी नहीं है। और आजकल आपको बिना पैसे के कुछ भी नहीं मिल पाता है। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको पैसों की आवश्कता जरूर पड़ती है। आजतक आपने देखा ही होगा की ज्यादातर घरों में महिलाएं घर में रहकर ही घर के काम करती है। और पुरुष घर से बाहर जाकर पैसे कमाते है।

इसमें कोई भी बुराई नहीं है लेकिन आज के समय में बहुत सारी महिलाएं ऐसी भी हैं जो घर बैठ कर online और offline दोनों तरीकों से पैसे कमाती हैं और अपनी और अपने परिवार का नाम रोशन करती हैं। कभी-कभी ऐसा भी देखा गया है की अगर कोई पुरुष बीमार हो जाए या फिर कुछ हो जाए तो महिलाएं ही काम करती हैं और पैसे कमाती हैं। अगर महिलाएं पहले से ही आत्मनिर्भर रहे तो आसानी से सब सम्हाल सकती हैं। घर में अगर महिलाएं पढ़ी लिखी होती हैं और आत्मनिर्भर होती है तो वो पूरे परिवार के लिए मिसाल कायम कर सकती हैं और औरों को भी प्रेरित करती है। 

Q.2 Article writing करके कितनी कमाई कर सकते हैं?

Ans- लिखने की कला सभी में होती है। लेकिन कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो इस कला को अपना passion बना लेते है और पैसे कमाते है। अगर आप में भी यह कला है तो आप घर बैठे आर्टिकल लिखकर पैसे कमा सकती है। अब आपके मन में यह सवाल जरूर आता है की आप content writing करके कितने पैसे कमा सकती है तो इसका जवाब यह है कि प्रत्येक content Writer की कमाई 12 से 20 पैसे प्रति शब्द होती है। इनका लिखने का क्वालिटी और एक्सपीरियंस बढ़ने पर 1-3 रुपये प्रति शब्द तक हो जाता है। content writing करके पैसे कमाना आपकी content की क्वालिटी पर Depend करता है।

Sarita Shukla
Sarita Shukla

सभी हिंदी पाठकों को मेरा नमस्कार, मैंने बी.टेक इलेट्रॉनिक एंड इंस्ट्रूमेंटशन से किया है, और एम.ए हिंदी होने के साथ मैं अध्यापिका भी हूँ। ऑनलाइन पैसा कैसे कमाया जाय, इस विषय पर मेरी बहुत रूचि है, और इस रूचि को मैंने जीवंत भी किया है। मैं अपनी कलम से आप के सामने अपने अनुभव प्रस्तुत कर रही हूँ, आशा करती हूँ की मेरे द्वारा उपार्जित ज्ञान से आप सभी पैसा कमा सकेंगे।

PaiseKaiseKamayen