कहानी लिखकर पैसे कैसे कमाए

नमस्कार दोस्तों, आज मैं आपको बताऊंगी कि आप कहानी लिखकर पैसे कैसे कमाए। कहानियाँ लिखकर पैसे कमाना संभव है। क्योंकि कहानी लिखना एक पुराना तरीका है, पहले के लोग भी कहानी लिखकर पैसे कमाते थे। पहले के समय में और अब के समय में बस फर्क इतना आया है कि अब सब कुछ ऑनलाइन होने लगा है। पहले कहानियाँ काग़ज़ों पर लिखी जाती थीं और अब सब घर बैठे ही ऑनलाइन कहानियाँ लिखकर पैसा कमा रहे हैं।

आज के समय में लोग बहुत आधुनिक हो चुके है आज-कल के लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग, कहानी लिखने के लिए करते हैं। वे उपकरण हैं लैपटॉप,  स्मार्टफोन, टेबलेट इत्यादि। आप कहानियां हिंदी और अंग्रेजी किसी भी भाषा में लिख सकते है और पैसा कमा सकते हैं। अगर आप ये जानना चाहते है कि कहानी लिखकर पैसे कैसे कमाए तो आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

कहानी लेखन क्या होता है?

अपने मन में आये विचारों का सही ढंग से प्रस्तुत करके कहानी के माध्यम से लिखना ही कहानी लेखन कहलाता है। कहानी किसी भी घटना या पात्र या समस्या का क्रमबद्ध ब्यौरा होता है, जिसमें की परिवेश हो, द्वंदात्मक हो, कथा का क्रमिक विकास हो, चरमोत्कर्ष का बिंदु हो, उसे कहानी कहा जाता है। कहानी हमारे जीवन का एक अविभाजित अंग है।

हर एक व्यक्ति अपनी बातों को किसी दूसरे को सुनाना और उनकी बातों को सुनना चाहता है। कहानी लिखने के भाव हर एक व्यक्ति में होते हैं। कहानी लिखना एक कला है जो सभी में होती है, लेकिन कुछ ही लोग इस कला को विकसित कर पाते हैं तथा कुछ नहीं कर पाते।

लेखन कहानी का इतिहास

हिन्दी कहानियों का इतिहास हमारे भारत देश में सदियों पुराना है। सदियों से भारत में कहानियां बोली, सुनी वा लिखी जा रही हैं। आधुनिक हिन्दी कहानी का आरंभ २० वीं सदी में हुआ। कहानियाँ हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती हैं। दुनियाभर की संस्कृतियों ने हमेशा से ही परम्पराओं, विश्वास और इतिहास को भविष्य के लोगों तक पहुंचाने के लिए कहानियों का ही उपयोग किया जाता था और अब भी किया जाता है। कहानियों की कल्पनाशीलता को बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान होता है। कहानी कहने और सुनने वालों के बीच में समझ की नींव रखने के लिए सेतु का काम करती है।

कहानी लिखकर पैसे कैसे कमाए

पहले के समय में कहानियों का उद्देश्य केवल उपदेश देने के लिये और मनोरंजन के लिए माना जाता था। आज के समय में कहानी का उद्देश्य मानव जीवन की विभिन्न समस्याओं और संवेदनाओं को व्यक्त करना है। कहानियों के जरिए लोग आज के समय में घर बैठे पैसे कमा रहे हैं। कहानियों के जरिए से ही सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं।

कहानी लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

  • कहानी में आए प्रत्येक घटना और प्रसंगों को समान रूप से विस्तार में लिखें तथा किसी भी प्रसंग को ज्यादा बढ़ा-चढ़ा के ना लिखें, ना ही अनावश्यक चीजों को जोड़ें।
  • आपकी कहानी का आरंभ हमेशा ही आकर्षित होना चाहिए ताकि पढ़ने वाले पाठक आपकी कहानी में ऐसे रम जाये कि कहानी अंत तक पढ़ें बिना कहानी से ध्यान ना हटा सकें।
  • कहानी का शीर्षक भी आकर्षक होना चाहिए, जिसे पढ़कर आगे पढ़ने की जिज्ञासा पैदा हो।
  • कहानी लिखते समय ये जरूर ध्यान रखें की आप जो कहानी लिख रहे हैं उसकी भाषा सरल, स्वाभाविक और प्रभावशाली हो ताकि वो पढ़ने वाले को आसानी से समझ आ सके, साथ ही साथ श्रोता के मन में समां जाये।
  • कहानी में ज्यादा पात्र ना डालें और आपके पात्रों के नाम जैसे आप कहानी लिख रहे हैं उसके हिसाब से ही रखें। 
  • कहानी का अंत सहज ढंग से होना चाहिए। कहानी को रोचकता को बरकार रखो, क्योंकि कहानी में रूचि की कमी रही तो पाठक आपकी कहानी के अंत तक कम ही पहुंचेंगे। 

कहानी लिखकर पैसे कैसे कमाए

आपने देखा ही होगा कि आज कल के समय में बहुत ही कम लोग ऐसे हैं, जो कि किसी भी किताब की स्टोर पर जाकर किताब को खरीदते और पढ़ते हैं, बल्कि आज के समय में लोगों के पास सुविधाएँ बहुत अधिक ही आधुनिक हो चुकी हैं। अगर उन्हें कभी भी किताब पढ़नी होती हैं तो वे लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप की सहायता से ही पढ़ना पसंद करते हैं। क्या अपने कभी सोचा है कि लोगों के इस बदलते सुभाव में परिवर्तन आपके लिए ऑनलाइन पैसे कमाने का एक साधन बन सकता है? आज के समय में लोगों के पास समय की कमी हो गई है वे अपना समय आज कल सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर बिताने लगे हैं। इसलिए लोग ऑनलाइन ही चीजों का आनंद लेते हैं व ऑनलाइन ही घर बैठे पैसे कमाते हैं।

हर एक व्यक्ति दुनियाँ में किसी विलक्षण प्रतिभा के साथ जन्म लेता है। दुनिया भर में हर एक व्यक्ति अलग होता है। आप जानते ही होंगे जैसे की हर किसी व्यक्ति की जरूरतें अलग-अलग होती हैं, आपकी भी जरूर होंगी, ठीक उसी तरह ही हर व्यक्ति के शौक भी औरों के मुकाबले अलग-अलग होते हैं और सभी के सपने भी अलग-अलग होते हैं। जीवन में लोग बहुत कुछ बनाना चाहते हैं जैसे की कोई डॉक्टर बनना चाहता है, कोई महान इंजीनियर बनना चाहता है, कोई अच्छा पेंटर बनाना चाहता है तथा कोई महान लेखक बनना चाहता है। अलग-अलग लोगों की पसंद के अलग-अलग क्षेत्र होते हैं।

इस दुनिया में बहुत ही ऐसे कम लोग हैं जो अपने सपनों का पेशा चुन पाते हैं। बहुत सारे व्यक्ती अपने परिवार के दबाव में आकर, कम समय होने के कारण, जिम्मेदारीओ के बोझ के कारण लोग अपने पसंद के पेशे को त्याग देतें हैं। लेखन कौशल बहुत ही विशेष प्रकार की प्रतिभा है। कहानी लिखना आपकी क्रिएटिविटी को सहयोग कर सकता है और आपके पैसे भी कमा सकता है। आप अपनी कहानियों को विभिन्न प्रकार के प्रकाशनों में प्रकाशित कर सकते हैं, स्वतंत्र लेखक बनकर या ई-बुक्स के माध्यम से बेचकर। आपकी कहानियों का विशेष और अद्वितीय रूप से प्रसारण करने के लिए सोशल मीडिया और वेबसाइट्स का उपयोग करें, और अधिक पाठकों को आकर्षित करने के लिए आपके अद्वितीय लेखन शैली को बढ़ावा दें। इस तरीके से, आप न केवल अपनी पेशेवरता को बढ़ावा देंगे, बल्कि आपकी लेखनी कला को भी साझा करेंगे और पैसे भी कमाएंगे।

कहानी लिखकर ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके

आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा की आप आप अखिर कहानी लिखकर पैसे कैसे कमाए? आज के समय में आप ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं। इन्टरनेट पर बहुत सारी वेबसाइट आपके लिए उपलब्ध हैं, जिनसे आप घर बैठे ही कम समय में पैसे कमा सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी प्रतिभा के साथ जरूर जन्म लेता है। कुछ लोग लेखन के माध्यम से अपनी प्रतिभा को व्यक्त करते हैं, और अपने विचारों को दूसरों तक पहुंचाते हैं , बहुत से लोग अपने उत्कृष्ठ लेखन के कौशल के से आज के इस  समय में इंटरनेट की दुनिया से किताबें खरीदते हैं और उन्हें पढ़ते है।

अगर आप किसी भी विषय पर कहानी लिखते हैं तो सबसे पहले आपको उसका उपयुक्त title देना बहुत आवश्यक है क्योंकि लोग title देख कर ही कहानी को अंत तक पढ़ते हैं आपको शुरुआत में title देने में अवश्य मुश्किल आएगी लेकन आप अगर बहुत सारी कहानी लिख चुके हैं तो आपको इतनी मुश्किल नहीं आएगी।

अगर आप कहानी लिखते हैं तो आपको उसको दूसरों तक अवश्य पहुंचाना चाहिए ये आपके पैसे कमाने का अच्छा साधन बन सकता है, क्यूंकि आज कल के लोगों ने किताबें पढ़ना बहुत कम कर दिया है। अगर उन्हें किताब पढ़नी होतो है तो वे ऑनलाइन ही पढ़ लेते हैं। ऑनलाइन कहानी लिखकर आप पैसे कमाना चाहते हैं तो इन्टरनेट पर बहुत सारे aaps निम्नलिखित हैं:-

Pocket FM app 

Pocket FM app भारत में बना हुआ App है और pocket fm app का मुख्यालय भारत के गुड़गांव और हरियाणा में हैं। pocket fm app Google Play store पर 14 सिंतबर 2018 में launch किया गया था। Pocket FM App हमारे देश में बहुत ही लोकप्रिय बन चुका है। pocket fm app पर आप कहानियों को किसी भी स्थानीय भाषा में सुन सकते है। Pocket FM एक Audio book App है।

पॉकेट FM aap ने आपके लिए एक प्रोग्राम launch किया है उसका नाम है “Writer Benefit Program“. इस प्रोग्राम के जरिये से आप अपनी कहानी लिखने की प्रतिभा का इस्तेमाल करके आप अच्छे खासे ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं। आप अगर चाहें तो pocket fm app से अपना career भी बना सकते हैं। इस प्रोग्राम के चलते आपको कहानी लिखने का एक मौका मिलता है वह भी बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से। इस pocket fm app प्रोग्राम के जरिए आप यहाँ से 10 लाख रुपये प्रति साल आसानी से कमा सकते है।

pocket fm app

E-BOOK app

EBOOK पर आप अपनी कहानी लिखकर पैसे कमा सकते हैं। E-BOOK का पूरा नाम Electronic Book है, यह एक डिजिटल किताब होती है, जिसे की हम सब यूजर अपने स्मार्टफ़ोन, टेबलेट या कंप्यूटर में पढ़ सकते हैं,  जैसे की TXT, MOBI, PDF आदि, आपको E-BOOK खोलने के लिए E-BOOK APP की जरूरत पड़ती है। अगर आप एक अच्छी क्वालिटी कंटेंट वाली E-BOOK बनाते हैं। तो आपकी E-BOOK ज्यादा अच्छे से बिकेगी और इससे आप अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। इसलिए यह आप पर निर्भर करता है, की आप कितनी अच्छी EBOOK लिख सकते हैं, और आप पढ़ने वाला का ध्यान  कितना आकर्सन कर सकते हैं।

E-BOOK से सबसे पहला फायदा यही हैं की इसकी डिजिटल पब्लिशिंग के कारण इसमें कागज की जरूरत भी नहीं होती हैं । ये सबसे महत्वपूर्ण फायदा हैं इससे पेड़ो की कटाई में कमी आई हैं क्योंकि बुक्स बनाने के लिए कागज की जरूरत होती हैं जिसको बनाने के लिए पेड़ो की कटाई की जाती हैं। इससे हमारे पर्यावरण को काफी  हानि पहुँचती हैं ।

इसमें आपके ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। E-BOOK आपके फ़ोन में सुरक्षित रहती है इसका  बुक्स की तरह गुम हो जाने का डर बिल्कुल नहीं रहता है।

अगर अपने एक अच्छी E-BOOK बना ली है तो उसके बाद आपकी पैसिव इनकम शुरू हो जाती है, और जब आपकी बुक सेल होती हैं तो पैसे आते रहते हैं। Ebook को आप एक जगह से दूसरी जगह भी ले जा सकते है इसे ले जाने में कोई भी दुविधा नहीं होती है। Ebook एक पैसे कमाने का अच्छा साधन है। Ebook पर आप अपनी कहानी लिख सकते हैं जिससे आप लाखों की कमाई कर सकते है। 

आप E-BOOK बनाना चाहते हैं तो ये बहुत ही आसन है। बस आपको लिखना आना चाहिए  और आपके पास कंप्यूटर होना चाहिए । आप अगर चाहे तो आप अपने मोबाइल से भी इसे बना सकते है। मोबाइल पर छोटी स्क्रीन होने के कारण टाइप करने में बहुत दिक्कत होती है। मोबाइल से E-BOOK बनाने के लिए प्ले स्टोर पर बहुत सारे apps मौजूद हैं। उसमें से आप किसी भी app को डाउनलोड करके E-BOOK बहुत ही आसानी से बना सकते है।

amazon kindle ebook

Kuku FM app 

Kuku FM app एक Audiobook और पॉडकास्ट प्लेटफार्म है। KuKu FM इनकॉरपोरेशन कंपनी के तीन co-founders है, जिनमें से Vinod Meena, Vikas Goyal और Lalchand Bisu शामिल है।  Kuku FM app पर आप अलग–अलग विषय पर प्रकाशित किताबों को Audio के रूप में हिंदी, मराठी,  गुजराती, तमिल और इंग्लिश जैसी भाषाओं में 1000 से ज्यादा बहुत ही आसानी से सुन सकते है। 

आप Kuku FM प्लेटफॉर्म के जरिए users धार्मिक, मोटिवेशन, हॉरर, प्यार,एजुकेशन और महापुरूषों की जीवनी आदि इस तरह की कैटेगरी की Audio book आप Kuku fm app पर सुन सकते हैं। Kuku FM भी हमारे भारत में बनाया गया प्लेटफार्म है। भारत में ये app उन लोगों को ध्यान में रख कर बनाया गया है जिनके पास समय की कमी है और उनके लिए जो व्यक्ति कम पढ़ें लिखे हैं लेकिन उन्हें कहानी सुनाने का शौक है। आप यह app Google Play store से डाउनलोड कर सकते हैं। 

kukufm

Freelancing websites

Freelancing websites से आप इसमें अपनी कहानी पब्लिश करके पैसे कमा सकतें हैं। Freelancer का सही मतलब अपने किसी हुनर को अपना कर अपने लिए पैसे कमाना होता है। यह एक ऐसा जरिया होता है, जहाँ पर आपका कोई भी बॉस नहीं होता है। आप खुद ही अपने बॉस होते हैं जहाँ पर आप अपने समय के अनुसार काम कर सकते हैं कोई भी रोक टोक नहीं होती है। एक freelancer के द्वारा दी जाने वाली सेवाएं किसी भी प्रकार से हो सकती हैं, जैसे कि फैशन डिजाइनिंग, स्टोरी राइटिंग, पेंटिंग या फिर कोई भी अच्छा content लिखना। 

अगर आप बहुत अच्छी कहानी लिखते हैं और अपने अपनी कहानी किसी भी एक ग्राहक लिखकर दे दी लेकिन अब आप दूसरे ग्राहकों को भी देना चाहते हैं तो उनसे संपर्क कैसे करें तो मैं आप को बता दूँ की internet पर बहुत सारी वेबसाइट available है जहाँ पर बहुत सारे freelancer ग्राहक मिल जाएंगे। आप इन प्लेटफॉर्म पर अपना Account bana बना कर बहुत आसानी से Freelancing कर सकते है। आज के समय में Freelancing के लिए अलग अलग प्रकार के freelancer जॉब्स उपलब्ध है। वे कुछ इस प्रकार हैं जैसे की Web Designing, content writing, article writing for newspapers, mobile app development, web online marketing, advertisement services and other magazines इत्यादि।

Freelancer के लिए Freelancing websites भी उपलब्ध हैं। ये वेबसाइट ऐसी होती है जहाँ पर freelancer और ग्राहक के बीच ऑनलाइन services की डील होती है उन websites के नाम निम्नलिखित है:-

Fiverr.com

Fiverr.com सबसे बेस्ट Freelancing websites में से एक है। Fiverr.com में सेवाओं को बेचा और खरीदा जाता है। ऑनलाइन services के लिए बहुत सारे लोग बड़े पैमाने पर इन वेबसाइट पर आते हैं और अपना Account बनाते हैं। अगर आप Fiverr.com पर Freelancing करना चाहते है तो आपको सबसे पहले अपना Account बनाना होता है जिसमें की आपको अपनी सारी जानकारी देनी होती है। 

Freelancer. Com 

Freelancer. Com से आप एक freelancer केजैसे ही अपना career शुरू बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। freelancer.com वेबसाइट पर भी आपको Fiverr.com जैसे पहले आपको अपना Account बनाना अनिवार्य होता है। आप इस वेबसाइट के ज़रिए लाखों रुपये कमा सकते हैं वो भी घर बैठे। 

Peopleperhour.com

Peopleperhour.com एक प्रकार की UK Freelancing वेबसाइट है। Peopleperhour.com वेबसाइट में काम करने की कोई भी सीमा निश्चित नहीं होती है। इस वेबसाइट में सर्विसेस की अलग अलग केटेगरी होती हैं। Peopleperhour.com वेबसाइट अपने ग्राहकों को अच्छी सर्विसेस प्रदान करने का कार्य करती है।

Truelancer.com

Truelancer.com एक इंटरनेशनल वेबसाइट है। Truelancer.com पर बहुत सारे लोग अपनी-अपनी प्रतिभा के हिसाब से ऑनलाइन पैसे कमाते है। आपके पास Truelancer.com से पैसे कमाने के लिए केवल आपके पास स्किल्स और भरपूर ज्ञान होने की आवश्यकता है। आप इस वेबसाइट पर केवल काम ही नहीं दूसरों को रोजगार भी दे सकते है। Truelancer.com वेबसाइट सिर्फ उनके लिए नहीं जो बेरोजगार हैं बल्कि जो लोग अपनी जॉब के साथ पार्ट time काम करके पैसे कमाना चाहते है उनके लिए भी है। 

Toptal.com

Toptal.com पूरी दुनिया में बहुत सारे experts द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक Freelancing वेबसाइट है। अगर आप बहुत ज्यादा भुगतान करने वाले स्किल्स वाले व्यक्ति है तो ये वेबसाइट आपके लिए बहुत ही अच्छी साबित हो सकती है। Toptal.com में बहुत सारी startup कंपनी शामिल होती है। 

Newspapers और पत्रिका

Npewspapers और पत्रिका में आप अपनी कहानी छपवाकर आप पैसे कमा सकते है। कहानी लिखकर पैसे कमाना बहुत ही पुराना तरीका है। अगर कहानीकार चाहें तो अच्छी कहानियाँ लिखकर अच्छे खासे पैसे सकतें है। आज के समय में तो लोग बहुत ही आधुनिक हो चुके हैं उन्हें अब किसी भी तरह के कागज का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती अब हर काम ऑनलाइन होने लगा है आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपनी कहानियों को पब्लिश कर अच्छे पैसे कमा सकते है।

आज के समय में भी लोग Newspaper पड़ते हैं। अगर आपके पास अच्छी कहानियों का संग्रह है तो आप अपनी कहानियों को किसी भी पुस्तक या Newspaper में प्रकाशित कर सकतें है, हाँ ये बात आवश्य है कि इसके लिए आपको इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत जरूर होती है। अगर आपको Freelancing करके पैसे कमाने में दिक्कत आरही है तो आप अपनी कहानियों को newspapers और पत्रिकाओं में छपवा सकतें हैं हालाकि आपको इसमे थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा जैसे कि आपको newspapers के संपादक महोदय से संपर्क करना होगा उनको बताना होगा आपकी कहानी के बारे में आप कहानी छपवाने के लिए इश्तेहार भी दे सकते हैं। अगर वे मान जाते हैं तो उन्हें आपको अपनी कहानी बेचनी होगी और प्रत्येक शब्द के बदले आपको पैसे प्राप्त होंगे। आज के समय में newspapers ऑनलाइन भी पढ़ें जाते है। 

YouTube channel

आप के मन में ये सवाल अवश्य आ रहा होगा कि आखिर आप youtube channel से कहानी लिखकर पैसे कैसे कमाए। आज के आधुनिक युग में लोग social media के आदी हो गये है। वे अपना ज्यादा तर समय social media पर ही व्यतीत करते है। आप लोगों इस बदलते हुए स्वभाव का लाभ उठा सकते हैं। आज कल के इस बदलते हुए युग में लाखों लोग Youtube पर video बना कर अच्छी Earning कर रहे हैं। क्योकि आजकल की generation कुछ भी पढ़ने से ज्यादा देखना और सुनना पसंद करती है। आप Youtube पर अपना कहानियों का channel बनाकर अपनी लिखी हुई कहानियों को चित्रों के माध्यम से अच्छा समझा सकतें हैं बच्चे ऐसी चीजों को बहुत पसंद करते है।

अगर आप Youtube पर channel बनाते हैं तो वहाँ पर आपका कोई भी बॉस नहीं होता है आप स्वयं के ही बॉस होते हैं। youtube के जरिए आप अपने विचारों को दूसरों तक पहुंचा सकते है। आप अपनी कहानियों की short वीडियो बनाकर भी पब्लिश कर सकते हैं। ऐसे बहुत सारे लेखक हैं जो अपने स्टोरी वाले channel से वीडियो पब्लिश करते हैं। अगर एक बार आपके channel पर likes, views आने लगे और आपके subscribers भड़ गए तो youtube की तरफ से आपको पैसे आना शुरू हो जाते हैं। दरअसल, वीडियो के देखे जाने वाली संख्या और आपके channel पर कितने subscribers की संख्या है उसके आधार पर ही youtube की तरफ से आपको पैसे मिलते हैं।

अपने सुना ही होगा youtube वीडियो बनाने वालों को सिल्वर, गोल्ड, डायमंड और रूबी button मिलता है। youtube सिर्फ आपको पैसे नहीं देता ब्लकि आपको motivate करने के लिए buttons भी देता है। 1 लाख subscribers होने पर youtube की तरफ से सिल्वर button मिलता है। 10 लाख subscribers होने पर आपको गोल्ड button मिलता है। 1 crore subscribers होने पर आपको डायमंड Play button मिलता है।

आप अपने Youtube channel पर लंबी वीडियो बना कर अपनी कहानी पब्लिश करने के साथ-साथ आप shorts भी बना सकते हैं। इससे आपको अधिक अर्निंग होगी। Youtube पर लाखों और crore लोग रोजाना visit करते है। Youtube आज के समय में बहुत ही Trend में है। Youtube पर कोई भी अर्निंग कर सकता है इसके लिए सिर्फ आपके पास अच्छी knowledge होने की आवश्यकता है। आज कल तो बच्चों से लेकर बड़ों तक social media से अर्निंग कर रहे हैं। आप चाहे तो youtube से लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं वो भी बिना किसी नुकसान के।

आपको youtube वीडियो बनाने के लिए किसी भी डिग्री के आवश्यकता नहीं होती है। आपको वीडियो बनाने के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते। अगर आप एक अच्छे कहानी लेखक हैं तो आप घर बैठे पैसे कमा सकतें हैं।  अगर आप कोई जॉब करते हैं और आप अच्छी कहानी लिखते हैं तो आप जॉब के साथ-साथ ये साइड बिजनेस कर सकते है। 

सबसे पहले आपको google Play store पर जाना होगा वहाँ से आपको search youtube करना होगा फिर आपको youtube को वहाँ से डाउनलोड करना होगा। 

youtube

डाउनलोड करने के बाद जब आप ओपन पर click करते हैं तो आप Youtube app पर आ जायेंगे आपको youtube app open करने बाद अगर आप अपना channel बनाना चाहते है तो आपको youtube पर अपना account बनाकर channel बनाना होगा। इसके बाद नीचे दिये गए चित्र में + के option पर click करके आप अपनी youtube वीडियो अपलोड कर सकतें है। 

youtube वीडियो अपलोड

ब्लॉग पर कहानी लिखकर

ब्लॉग पर कहानी लिखकर पैसे कमाने के लिए, पहले एक ब्लॉग शुरू करें और आकर्षक, गुणवत्ता वाली कहानियां लिखें। SEO का ध्यान रखें और सोशल मीडिया पर शेयर करें। एक बार ऑनलाइन उपस्थिति बनाने के बाद, विज्ञापन, सहयोग, विषयवस्तु विपणन, और/या ई-बुक बेचकर धीरे-धीरे पैसे कमाना शुरू करें।

कहानी लिखकर कितने पैसे कमाए जा सकते हैं

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल जरूर होता है कि आखिर हम कहानी लिखकर कितने पैसे कमा सकते हैं। तो इसका सीधा जबाव यह हैं कि अगर आप चाहे तो आप कहानी लिखकर लाखों रुपये कम सकते हैं वो भी घर बैठे और अगर आप चाहे तो कुछ भी नहीं। 

मान लीजिए अगर आप एक अच्छी क्वालिटी वाली कहानी लिखते हैं। तो आपकी कहानी ज्यादा अच्छे से बिकेगी और इससे आप अच्छे पैसे कम सकते हैं। इसलिए यह आप पर निर्भर करता है, की आप कितनी अच्छी कहानी लिखते हैं और लोगों को अपने विचार कितने अच्छे से पहुँचा सकते हैं, और आप पढ़ने वालों का ध्यान  कितना आकर्कषित कर सकते है।

निष्कर्ष 

हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी देने की कोशिश की है, आप किस प्रकार कहानी लिखकर पैसे कैसे कमाए। कहानियों की सहायता से ऑनलाइन घर बैठे बहुत ही आसानी से पैसे कमा सकते है। मैं आशा करती हूँ मेरी ये कोशिश आपको पसंद आई होगी। यदि आपको लगता है कि इस आर्टिकल से दूसरों को भी हेल्प हो सकती है तो आप इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर जरूर करें जिससे और भी लोग इसका लाभ उठा सके। मैंने अपना आर्टिकल बहुत मेहनत से लिखा हैं जिससे जो रिडर्स इससे पढ़ रहे हैं उन्हें अच्छी जानकारी प्राप्त हो सके। आप इससे शेयर करके दूसरों को भी अधिक जानकारी दे सकते है और अपने जीवन में एक अच्छा काम कर सकते है। मैं आशा करती हूं आपको इस आर्टिकल से अच्छी जानकारी मिली होगी। धन्यवाद!

FAQ’S

कहानी लिखकर पैसे कमाने के फायदे क्या हैं?

कहानी लिखकर पैसे कमाने के बहुत सारे फायदे हैं आप अगर कहानी लिखने में रुचि रखते हैं तो आप अपने लेखन के माध्यम से दूसरों तक अपने विचार पहुँचा सकते हैं और उनको अलग-अलग विषयों से भी अवगत करा सकतें हैं। आप कहानी लेखन के माध्यम से अपनी समाज में एक पहचान बना सकतें हैं। आप अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये पैसे कमा सकतें हैं। 

Youtube channel क्या होता है?

Youtube channel भी अन्य social media platforms की तरह ही एक website है जहाँ पर आप अपनी videos को अपलोड कर सकतें हैं। और दूसरों की videos को भी देख सकतें हैं। अगर आप अपना youtube channel बनाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपना Account बनाना पड़ता है। youtube channel की मदत से बिना किसी नुकसान के आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं।

Sarita Shukla
Sarita Shukla

सभी हिंदी पाठकों को मेरा नमस्कार, मैंने बी.टेक इलेट्रॉनिक एंड इंस्ट्रूमेंटशन से किया है, और एम.ए हिंदी होने के साथ मैं अध्यापिका भी हूँ। ऑनलाइन पैसा कैसे कमाया जाय, इस विषय पर मेरी बहुत रूचि है, और इस रूचि को मैंने जीवंत भी किया है। मैं अपनी कलम से आप के सामने अपने अनुभव प्रस्तुत कर रही हूँ, आशा करती हूँ की मेरे द्वारा उपार्जित ज्ञान से आप सभी पैसा कमा सकेंगे।

2 thoughts on “कहानी लिखकर पैसे कैसे कमाए”

  1. नमस्ते, मैं अपनी हिंदी कहानियां आपके पास भेजना चाहता हूं। धन्यवाद लेखक राकेश

    • नमस्ते, बहुत अच्छा लगा की आपने हमारा ब्लॉग पढ़ा, किन्तु अभी हम केवल “पैसे कैसे कमाएं” इस विषय पर ही ध्यान दे रहे हैं, भविष्य में जब भी हम कहानी के ब्लॉग पे काम करेंगे तो आपसे जरुरु संपर्क करेंगे।
      धन्यवाद

Comments are closed.

PaiseKaiseKamayen