Translator(अनुवादक) बनकर ऑनलाइन पैसे कमाए

आज के इस आधुनिक युग में हम घर बैठे किसी भी देश के बारे में हर तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चाहे वह किताबों से हो, न्यूज़ से, या वेब सीरीज, मूवी और सीरियल से। आज के समय में बच्चों का भी मनपसंदीदा टाइमपास फिल्में, सीरियल,वेब सीरीज देखने से होता है। जब हम किसी दूसरे देश के बारे में किताबों में पढ़ते हैं या उसे टीवी या आपने फोन में देखते हैं तो हमें उस देश के बारे में और जानने की इच्छा होती है। हम उस देश की संस्कृति, उनका रहन-सहन, उनकी भाषा सब सीखने की कोशिश करते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि हम उस दूसरे देश की भाषा सीख भी लेते हैं, पर क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि उस दूसरे देश की भाषा सीखना आपके लिए कितना मुनाफे का काम हो सकता है?

अगर हाँ तो यह आर्टिकल आपके लिए है और अगर नहीं, तो अब सोच लीजिए। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में मैं आपको एक ऐसी नौकरी के बारे में बताने वाली हूँ, जो इस दूसरे भाषा की जानकारी से आपको घर बैठे पैसे कमाने में मदद कर सकता है। और उस नौकरी का नाम है ट्रांसलेटर की नौकरी। आज की इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगी कि आप ट्रांसलेटर बनकर घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएंगे, पर यह जानने से पहले कि घर बैठकर ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, आपको यह जानना जरूरी है कि एक ट्रांसलेटर होता क्या है? और वह करता क्या है?

Translator बन कर ऑनलाइन पैसे कमाए
Translator बनकर ऑनलाइन पैसे कमाए

ट्रांसलेटर क्या होता है?

एक ऐसा व्यक्ति जिसे दो या दो से अधिक भाषाएं आती हो और वह उन भाषाओं की जानकारी का उपयोग करके किसी कंपनी में नौकरी करता हो या एक फ्रीलांसर की तरह घर बैठे पैसे कमाता हो। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको ट्रांसलेटर बन कर ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं इसकी जानकारी देने वाली हूं, तो मैं आपको एक फ्रीलांसर के बारे में बताऊंगी कि वह कैसे घर बैठे एक ट्रांसलेटर की नौकरी से पैसे कमा सकता है। एक ट्रांसलेटर का काम कोई भी लिखा हुआ भाषण, दस्तावेज, बातचीत या दूसरी तरह के टेक्स्ट और जानकारी को उसके असली भाषा से दूसरे भाषा में बदलना होता है।

अब यहां असली भाषा का तात्पर्य उस भाषा से है। जिसमें वो लिखा हुआ है अर्थात वह भाषण या दस्तावेज जिस भाषा में लिखे हैं उससे किसी दूसरे भाषा में बदलना होता है। अब यह तो हो गया ट्रांसलेटर की जानकारी, अब मैं आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताने वाली हूं जो एक ट्रांसलेटर बनने के लिए आवश्यक है।

ट्रांसलेटर बनने के लिए एक व्यक्ति में क्या गुण होने चाहिए

सभी व्यक्ति में कुछ न कुछ गुण होते हैं किन्तु ट्रांसलेटर बनने के लिए कुछ विशेष गुण की आवश्यकता होती है। जिसको हमने विस्तृत रूप से नीचे प्रस्तुत किया है:

दो या दो से अधिक भाषाओं का जानकार

जैसा की आप लोगों को पता है एक ट्रांसलेटर की नौकरी करने के लिए किसी भी व्यक्ति को दो या दो से अधिक भाषाएं मालूम होनी चाहिए। वह दोनों ही भाषाओं में ठीक प्रकार से पढ़ना, लिखना और बोलना जानता हो। पहली भाषा वह है जिसमें दस्तावेज या text लिखे हुए हैं, दूसरी भाषा वह है जिसमें उस दस्तावेज या text को बदलना है। एक ट्रांसलेटर को दोनों ही भाषा पूर्ण रूप से आनी चाहिए ताकि वह दिए हुए काम को एक भाषा से दूसरे भाषा में सही तरह से परिवर्तित कर सके।

सुनने की क्षमता

ट्रांसलेटर बनने के लिए जो गुण सबसे ज्यादा आवश्यक है वह है सुनने की क्षमता। एक ट्रांसलेटर में सुनने की क्षमता होनी बहुत जरूरी है ताकि वह अच्छे से यह सुनकर समझ सके की दूसरा आदमी क्या कह रहा है? तभी जाकर वह उन कहे हुए वाक्यों को दूसरी भाषा में बदल कर बता सकता है। अगर एक ट्रांसलेटर में सुनने की क्षमता नहीं होगी तो वह सही काम नहीं कर पाएगा क्योंकि उसे कहा कुछ जाएगा और वह बता कुछ और देगा जिससे सब चीज गड़बड़ हो जाएंगी और वह अपने काम में असफल हो जाएगा।

लिखना

एक ट्रांसलेटर को अपने दोनों या दो से अधिक जितनी भी भाषाएं वह जानता है उसे अच्छे से लिखना आना चाहिए क्योंकि ट्रांसलेटर का अधिकतम काम लिखने का ही होता है ट्रांसलेटर को एक दस्तावेज या टेक्स्ट जिस भाषा में लिखी है उसे नियोक्ता के कहे हुए भाषा में बदलना होता है।

अनुसंधान (रिसर्च)

एक ट्रांसलेटर को अनुसंधान, जिसे हम अंग्रेजी में रिसर्च कहते हैं, वह करना बहुत जरूरी होता है तभी जाकर वह सही तरीके से ट्रांसलेट कर पाएगा।

संस्कृति की जानकारी

एक ट्रांसलेटर को दूसरी भाषा बोलने वाले देश की संस्कृति की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। क्योंकि अगर एक व्यक्ति दूसरे देश की संस्कृति जानता होगा तभी जाकर वह उस देश की भाषा भी सही रूप से जान पाएगा। भाषा और संस्कृति दोनों ही एक दूसरे से जुड़े हुए हैं क्यूंकि संस्कृति ही तो भाषा की जन्मदाता होती है।

पढ़ना

ट्रांसलेटर को दोनों भाषाएं जिसमें वह ट्रांसलेट करने वाला है और जिससे वह ट्रांसलेट करने वाला है या फिर और भी बहुत सारी भाषाएं पढ़ना आना चाहिए ताकि वह पढ़ कर एक भाषा को दूसरी भाषा में बिना किसी गलती के बदल सके। अगर एक ट्रांसलेटर को भाषा पढ़ना ही नहीं आएगा तो वह एक भाषा को दूसरी भाषा में परिवर्तित करने में असफल रहेगा

Software skills

आज के आधुनिक युग में जहां सब काम कंप्यूटर पर होते हैं इसलिए ट्रांसलेटर को भी कंप्यूटर के कुछ सॉफ्टवेयर अच्छे से चलाना आना चाहिए जैसे कि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट एक्सल इत्यादि। यह सारे काम ऑनलाइन घर बैठे करना है तो यह छोटे-मोटे कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर चलाना बहुत अनिवार्य है तभी जाकर आप कुछ ट्रांसलेट करके उसे भेज पाओगे।

टाइपिंग

ट्रांसलेटर job में टाइपिंग का कौशल होना बहुत आवश्यक है क्योंकि घर बैठे तो सारे काम कंप्यूटर या लैपटॉप से होते हैं और एक ट्रांसलेटर की अगर टाइपिंग बढ़िया है तो वह जल्दी से जल्दी अपना काम खत्म लेगा। जिसे देखकर नौकरी देने वाले लोग उसकी प्रशंसा करेंगे और उसे ज्यादा से ज्यादा काम देंगे।

संचार (communication)

किसी भी ट्रांसलेटर में संचार, जिसको हम लोग इंग्लिश में कम्युनिकेशन कहते हैं, वह skill होना बहुत जरूरी है। तभी जाकर वह कठिन से कठिन शब्दों को ढंग से समझ पाएगा और उसे आसान शब्दों में परिवर्तित कर पाएगा।

CAT tool

यह एक सॉफ्टवेयर है, जिसकी मदद से एक ट्रांसलेटर अपना काम आसानी से कर सकता है। यह सॉफ्टवेयर एक ट्रांसलेटर को अपना काम रखने में, उसका संपादन(editing) करने में या फिर उसको भेजने में काम आता है। 

किन बातों का ध्यान रखें

इससे आपको ज्ञात हो गया होगा कि एक ट्रांसलेटर बनने के लिए किन-किन गुणों की आवश्यकता होती है। अब मैं आपको वो सारी बातें बताने वाली हूं, जो एक ट्रांसलेटर बनने से पहले आपको ध्यान में रखनी होंगी।

  1. कौन सी भाषा ट्रांसलेट करनी है- सबसे पहली चीज जो आपको ट्रांसलेटर बनकर ऑनलाइन पैसे कमाने से पहले ध्यान में रखनी होगी, वह यह है कि आपको यह चुनना होगा कि आप कौन सी भाषा को ट्रांसलेट करना चाहते हो। कहने का भाव यह है कि आप कौन सी भाषा को दूसरी भाषा में परिवर्तित करना चाहते हो। जैसे कि अगर आपको अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही आती है तो आप एक ट्रांसलेटर की नौकरी में अंग्रेजी को हिंदी में परिवर्तित करना चाहोगे या हिंदी को अंग्रेजी में परिवर्तित करना चाहोगे? आपको उसी भाषा को चुनना है जिसमें आपको पूर्ण रुप से विश्वास है कि आपको उस भाषा की पूरी जानकारी है और उस भाषा से जुड़े हुए देश के बारे में भी अच्छी खासी जानकारी हो।
  2. भाषा की पकड़– एक ट्रांसलेटर को दोनों ही भाषा पूर्ण रूप से आनी चाहिए। उसे बस थोड़ा बहुत नहीं बल्कि उस भाषा और उस भाषा को बोलने वाले देश की संस्कृति, रहन-सहन सब के बारे में अच्छी तरह से जानकारी होनी चाहिए। तभी जाकर वह एक भाषा से दूसरे भाषा में जब परिवर्तन करेगा तो उससे कोई गलतियां नहीं होंगी। बहुत बार क्या होता है कि लोग भाषा में मुहावरों और मुहावरों का मतलब इस्तेमाल करते हैं और दूसरी भाषा में वैसा ही मुहावरा लिखने के लिए एक ट्रांसलेटर को दोनों भाषाओं की अच्छी पकड़ होनी चाहिए साथ ही उसे दोनों देशों के बारे में भी अच्छी खासी जानकारी तो होनी ही चाहिए।

क्या काम करना पड़ेगा

अब मैं आपको कुछ ऐसे काम बताने वाली हूं जिसकी मदद से आप ट्रांसलेटर बनकर ऑनलाइन पैसे कमा पाओगे। एक ट्रांसलेटर की नौकरी में जैसा कि मैंने आपको बताया, एक भाषा को दूसरी भाषा में परिवर्तित करना होता है तो आपको काम भी वैसे ही करने होंगे। दिए गए भाषा को कहे गए भाषा में परिवर्तित करना होगा। आपको वही भाषाएं दी जाएंगी जिसके बारे में आपने बताया होगा जैसे कि आप यह दावा कर रहे होंगे कि आपको हिंदी और इंग्लिश दोनों बढ़िया से आती हैं तो आपको एक हिंदी टेक्स्ट दिया जाएगा जिसे आपको अंग्रेजी में बदलकर भेजना होगा।अब यह तो हो गया कि आप को करना क्या होगा चलिए अब देखते हैं कैसे-कैसे काम करने होंगे?

  1. वेबसाइट ट्रांसलेटर- इस काम में आपको एक वेबसाइट में जितनी भी चीजें लिखी हुई होंगी उसे दूसरी भाषा में बदलना होगा ताकि देश के हर कोने के लोग उसे पढ़ सकें। इस काम में आपको एक-एक शब्द को परिवर्तित करना होगा।
  2. प्रूफ रीडिंग – इसमें आपको यह देखना होगा कि एक लिखे हुए दस्तावेज या फिर आर्टिकल में सब चीज सही से लिखी हुई है कि नहीं, मतलब कि उसका व्याकरण, उसका विराम चयन और उसके सारे शब्द। इस काम में आपको बहुत छोटे छोटे डिटेल को अच्छे से पढ़ना होगा और पता लगाना होगा कि दिए हुए काम में कहीं कोई व्याकरण की गलती ना हो, कहीं कोई विराम चिन्ह की गलती ना हो और स्पेलिंग की गलती ना हो।
  3. वीडियो ट्रांसलेटर –एक वीडियो ट्रांसलेटर की नौकरी में आपको एक वीडियो में सबटाइटल्स डालने होंगे। सबटाइटल्स के बारे में तो आप लोगों को पता ही होगा। हर कोई यूट्यूब चलाता है और उसमें हम लोगों को सबटाइटल्स का ऑप्शन दिखाया जाता है। जिन लोगों को नहीं पता, उनको बता दूं कि सबटाइटल्स किसी भी वीडियो में बोले हुए स्वर को लिखे हुए अक्षरों में दिखाते हैं। सबटाइटल तीन तरह के होते हैं, पहला जो सबटाइटल वीडियो की असली आवाज का बनाया जाता है दूसरा वह जो वीडियो में दिए हुए पार्श्व स्वर का बनाया जाता है और तीसरा वह जो वीडियो की आवाज पर बनाया जाता है।

यह तो हो गए कुछ ऐसे काम जो एक ट्रांसलेटर घर बैठे कर सकता है अब मैं आपको उन वेबसाइट्स के बारे में बताऊंगी जो आपको एक ट्रांसलेटर की नौकरी दिला सकता है।

वेबसाइट जहां आप ऑनलाइन घर बैठे काम कर सकते हो

नीचे कुछ वेबसाइट के नाम है जिससे आपको एक ट्रांसलेटर की नौकरी मिल सकती है और आप काम करके उससे पैसे कमा सकते हो।

  1. गैंगो(gengo)- यह वेबसाइट ट्रांसलेटरों के बीच में बहुत ही जाना माना वेबसाइट है क्योंकि इस पर बहुत सारे ट्रांसलेटर घर बैठे काम करते हैं। यह वेबसाइट चौबीसों घंटे चालू रहती है तो आपका जब मन करे तब काम कर सकते हो। इसमें ढेर सारे प्रोजेक्ट मौजूद रहते हैं, आप इन ढेर सारे प्रोजेक्टस में से अपने मन पसंदीदा प्रोजेक्ट चुन सकते हो। इस वेबसाइट में अकाउंट बनाना मुफ्त होता है।आपको बस साइन अप करना है और उसके बाद अनुमोदन, जिसे हम अंग्रेजी में अप्रूवल कहते हैं, वह पाना है। इतना होने के बाद आप काम करना चालू कर सकते हो और इसमें एक खास बात यह भी है कि आपके पैसे डायरेक्ट आपके अकाउंट में चले जाते हैं।
  2. फाइवर- यह वेबसाइट फ्रीलांसर के बीच में बहुत ही जानी-मानी है। इस वेबसाइट में आपको एक गिग gig बनाना होता है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दूं कि gig क्या होता है? आप जो काम करना चाहते हो उसके लिए आप कितने पैसे लोगे वह बताना होता है और उसके बाद जिस भी काम देने वाले को आपका gig ठीक लगता है वह आपको काम देता है। काम पूरा होने के बाद आपको 80% पैसे मिल जाते हैं और बाकी का जो 20% है वह फाइवर वाले फीस के तौर पर रख लेते हैं। इस ऐप की खास बात यह है कि इसमें बेईमानी नहीं हो सकती क्योंकि फाइबर वाले पहले ही काम देने वाले के अकाउंट में कितने पैसे उसे काम करने वाले को देने हैं, वह होल्ड पर रख लेते हैं। जैसे ही काम करने वाला अपना काम खत्म करता है फाइबर वाले वह पैसा काम देने वाले के अकाउंट से घटाकर काम करने वाले को दे देते हैं।
  3. अपवर्क- यह फाइबर से थोड़ा अलग होता है इसमें gig की जरूरत नहीं होती है बल्कि इसमें आपको अपने मन पसंदीदा नौकरी को जाकर ढूंढना होता है और उस नौकरी को पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। इसमें कुछ शर्ते हैं, वह यह है कि आपकी उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।आपके पास इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। इसमें आपको किसी अनुभव की जरूरत नहीं है, आप बिना अनुभव के भी इसमें जॉब पा सकते हो।
  4. Proz.com- यह ऑनलाइन साइट है जहां आपको रजिस्टर करने की आवश्यकता नहीं है और इसमें भी कोई अनुभव की आवश्यकता नहीं होती है यह लोगों के काम पर और काम करने के तरीके पर विश्वास रखता है।
  5. मार्स ट्रांसलेशन-ये वेबसाइट भी फ्री है आपको बस साइन अप करना है और उसके बाद एक छोटा सा टेस्ट देना है जिसके बाद आप इसमें पैसे कमा सकते हो। यह वेबसाइट भी 24 घंटे चालू रहती है। आपका जब मन करे अपनी सुविधा अनुसार इसमें काम कर सकते हो और आप जब कहोगे तब यह आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देगा पर इसकी शर्त है कि आपके अकाउंट में कम से कम $30 होनी चाहिए।

सबसे ज्यादा मांग वाली भाषाएं

आप किसी भी भाषा के ट्रांसलेटर बन कर पैसे कमा सकते पर अच्छे पैसे कमाने के लिए कुछ ऐसी भाषाओं के बारे में जानना जरूरी है जिससे आप बाकी भाषाओं के मुकाबले ज्यादा पैसे कमा सकते हो। मैं आपको कुछ ऐसी भाषाओं के बारे में बता देती हूं जिससे आपको बाकी भाषाओं के ट्रांसलेटर के मुताबिक ज्यादा पैसे मिल सकते हैं।

  1. जर्मन- यह पश्चिम जर्मनी की एक भाषा है जो कि सेंट्रल यूरोप में बोली जाती है। लोगों के मुताबिक यह भाषा आसान है सीखने में भी और बोलने में भी।
  2.  मैंडरिन – यह चाइनीज भाषा है जिसे 70 परसेंट चाइनीज बोलते हैं और लोगों की मानें तो यह सबसे मुश्किल भाषा है।
  3. इंग्लिश – यह भाषा ब्रिटेन, यूएस और ऑस्ट्रेलिया की है और यह बहुत ही सरल भाषाओं में से एक मानी जाती है।
  4. स्पेनिश – स्पेनिश रोमांच की भाषा है, जो कि दुनिया की दूसरी ऐसी भाषा है जो कि देश के लोग बोलते हैं। सबसे पहली भाषा मैंडरिन है। स्पेनिश और इंग्लिश बहुत ही मिलते जुलते हैं। इसमें जिनको इंग्लिश आती है उन्हें स्पेनिश समझने में और सीखने में ज्यादा समय नहीं लगता।
  5. फ्रेंच – इसके नाम से ही आप लोगों को पता चल गया होगा कि यह फ्रांस की भाषा है और यह भी इंग्लिश बोलने वाले लोगों के लिए सीखने में आसान होती है।
  6. अरेबिक- अरेबिक अरब वालों की भाषा है जो कि अंग्रेजी बोलने वाले लोगों के लिए बहुत ही कठिन है। यह दुनिया में जापानीज के बाद, सीखने में सबसे कठिन भाषाओं में गिना जाता है।
  7.  डच- यह भाषा ज्यादातर नीदरलैंड में और फ्रांस के छोटे से हिस्से में बोली जाने वाली भाषा है। अंग्रेजी बोलने वालों के लिए यह भाषा बहुत ही सरल है और वह इसे तुरंत सीख सकते हैं।
  8.  रशियन- रशियन ,रुसी लोगों की बोले जाने वाली भाषा है और यह उन भाषाओं में से एक है जो कि सीखने में बहुत ही कठिन होती है।
  9.  पोर्तूगीज (Portuguese)- यह भाषा 10 देशों और क्षेत्रों के लोग बोलते हैं और इंग्लिश बोलने वाले लोगों के लिए यह एक बहुत ही आसान भाषा है और वह इसे तुरंत सीख सकतें हैं।
  10.  इटालियन- इटली, स्विट्ज़रलैंड, सैन मैरिनो और वेटिकन सिटी में बोले जाने वाली भाषा ज्यादा कठिन नहीं होती है। थोड़ी मेहनत और परिश्रम के बाद यह भाषा आसानी से सीखी जा सकती है।

तो यह थी कुछ भाषाएं, जो ट्रांसलेटर बनकर ऑनलाइन पैसे कमाने में आपकी सदा मदद कर सकती हैं। अगर आप इनमें से किसी भी भाषा के ट्रांसलेटर बनना चाहते हैं तो आपकी बहुत कमाई होगी लेकिन अगर आप इनमें से हटकर किसी दूसरी भाषा के ट्रांसलेटर बनना चाहते हैं, तो भी आप की कमाई होगी पर इन भाषाओं से थोड़ी कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:

एक अच्छा ट्रांसलेटर कैसे बने?

अब मैं आपको कुछ ऐसे टिप्स दूंगी जिससे आप एक अच्छा ट्रांसलेटर बन सकते हो और अगर आप ट्रांसलेटर हो तो आप अपने काम में और अच्छा कर सकते हो।

  1. किताबें पढ़ना– किताबें पढ़ने से आपको ज्यादा जानकारी होगी और आप सही से लिख और पढ़ पाओगे जिससे आप अपने इस ट्रांसलेटर की नौकरी में बढ़िया करोगे और अपना नाम रोशन कर पाओगे।
  2. ऑनलाइन कोर्स- हालांकि ऑनलाइन ट्रांसलेटर की बहुत सारी ऐसी वेबसाइट है जहां पर आपको किसी भी डिग्री की आवश्यकता नहीं है। अगर आपके पास कोई सर्टिफिकेट या डिग्री होगी तो आपसे काम करवाने के लिए ज्यादा लोग आएंगे और आपको ज्यादा पैसे मिलेंगे।अगर हो सके तो कोई ऑनलाइन कोर्स कर लें, ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके और आप अपनी कुशलता को और बढ़ा पाएंगे।
  3. पॉडकास्ट सुनना- पॉडकास्ट एक प्रोग्राम है जिसे आप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते है और जब मन चाहे सुन सकते हैं।आपको जिन जिन भाषाओं का ट्रांसलेशन करना है आप उन सभी भाषाओं का अलग-अलग पॉडकास्ट डाउनलोड करके सुनिए ताकि आपके सुनने की शक्ति भी बढ़े और आपको भाषा के बारे में और ज्यादा ज्ञान हो तब जाकर आप अपना काम और अच्छे तरीके से कर पाएंगे।
  4. व्याकरण सही करना – एक ट्रांसलेटर की नौकरी में आपको छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है जैसे की स्पेलिंग का, व्याकरण का, विराम चिन्ह का। एक छोटी सी गलती आपके पूरे काम को बिगाड़ सकती है इसीलिए अपने व्याकरण को जितना हो सके उतना जल्दी और अच्छे से सही करने की कोशिश करें ताकि आपके काम में कम से कम गलतियां हो।आपको ज्यादा से ज्यादा काम मिले तभी आप एक अनुवादक बनकर ऑनलाइन पैसे कमा पाओगे।
  5. स्पेलिंग की जांच- जैसा कि मैंने आपको बताया आपको छोटी से छोटी चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा। यह एक बहुत ही जिम्मेदारी का काम होता है क्योंकि एक छोटी सी गलती आप का पूरा काम बिगड़ सकती है, इसलिए अपनी स्पेलिंग पर जितना हो सके उतना ज्यादा ध्यान दें।

मैंने आपको बता दिया कि ट्रांसलेटर क्या होता है, उसके लिए आप में क्या गुण होने चाहिए। वह बनने के बाद आपको क्या क्या काम करने पड़ेंगे और आप कहां जाकर ऑनलाइन ट्रांसलेटर का काम कर सकते हो और पैसे कमा सकते हो। अब मैं आपको एक छोटी सी टिप दे देती हूं कि आप जब कोई भी ऑनलाइन ट्रांसलेटर की जॉब करने जाओ तो आपको अपनी प्रोफाइल में क्या चीज दिखाना जरूरी है ताकि काम देने वाले को आपकी प्रोफाइल देखते ही आपके बारे में बहुत सारी जानकारी हो जाए जो एक ट्रांसलेटर की जॉब के लिए जरूरी है।

प्रोफाइल में क्या दिखाएं

1.भाषा– सबसे पहली और जरूरी चीज है कि आपको यह लिखना है कि आप कौन सी भाषा में ट्रांसलेट करना चाहते हैं जैसा कि मैंने कहा आप वही भाषा भरेंगे जिसमें आप को पूर्ण रुप से विश्वास है कि आपको उस भाषा के बारे में और उस भाषा बोलने वाले देश की संस्कृति के बारे में पूर्ण रूप से ज्ञान है। आप इसमें वह सारी भाषाएं लिख सकते हैं जो आपको पूर्ण रूप से बोलने आती हैं।

2.कंप्यूटर स्किल्स- आप अपनी कंप्यूटर स्किल्स लिखना न भूलें।आपकी इन्हीं स्किल्स को देख कर एक काम देने वाला आपको बाकी काम करने वालो से ऊपर रखेगा और आपको ही चुनेगा।

निष्कर्ष

ट्रांसलेटर बनकर ऑनलाइन पैसे कमाने की नौकरी ना केवल आपको पैसे देगी बल्कि आपकी भाषाओं की जानकारी को बढ़ाएगी और आपके कौशल को निखारेगी। यह काम आपको आगे जाकर एक अच्छी और बड़ी कंपनी में ट्रांसलेटर बनने में भी सहायता करेगा। चूँकि आप यह काम घर बैठे पहले ही कर चुके हैं तो आपको इसके बारे में सारी जानकारी हो चुकी होगी और आप आराम से एक कंपनी में भी एक प्रोफेशनल ट्रांसलेटर की तरह काम कर पाओगे ।

Sarita Shukla
Sarita Shukla

सभी हिंदी पाठकों को मेरा नमस्कार, मैंने बी.टेक इलेट्रॉनिक एंड इंस्ट्रूमेंटशन से किया है, और एम.ए हिंदी होने के साथ मैं अध्यापिका भी हूँ। ऑनलाइन पैसा कैसे कमाया जाय, इस विषय पर मेरी बहुत रूचि है, और इस रूचि को मैंने जीवंत भी किया है। मैं अपनी कलम से आप के सामने अपने अनुभव प्रस्तुत कर रही हूँ, आशा करती हूँ की मेरे द्वारा उपार्जित ज्ञान से आप सभी पैसा कमा सकेंगे।

PaiseKaiseKamayen