A2 गाय का उत्पाद बेचकर पैसे कैसे कमाए

हमारे देश भारत में गाय को माता के समान माना जाता है। जिस कारण से उनके उत्पादों को भी बहुत मूल्य दिया जाता है और ढेर सारे कामों में इस्तेमाल किया जाता है। जैसे दूध का इस्तेमाल बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी करते हैं। क्योंकि दूध लोगों के मानसिक विकास में बहुत ही लाभदायक होता है। इसके अलावा गाय से उत्पन्न किए गए गोबर को पूजा में इस्तेमाल किया जाता है और गांव के मिट्टी के घरों को लिपने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

गाय के मूत्र को भी बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि गाय के मूत्र के इस्तेमाल से ढेर सारे प्रकार के रोग जैसे की दमा, स्किन प्रॉब्लम इत्यादि को ठीक किया जाता है। जिन लोगों के पास ढेर सारी गाय होती है। वह गाय के उत्पादों को बेचकर भी पैसे कमाते है और यह सारी चीज आपमे से बहुत से लोगों को पहले से मालूम होगी।

क्या आप लोगों को यह पता है कि गाय के भी अलग प्रकार होते हैं: जैसे कि A1, A2। आज के इस आर्टिकल में हम जानेगें कि A2 गाय का उत्पाद बेचकर पैसे कैसे कमाए। जिसमें मैं आपको बताऊंगी कि A2 गए क्या होती है, A2 गाय को A1 गाय से अच्छा क्यों माना जाता है, A2 गाय और A1 गाय के दूध में क्या फर्क होता है।

A2 गाय का उत्पाद बेचकर पैसे कैसे कमाए

A2 गाय किसे कहते है?

कुछ नस्ल की गायों में एक विशेष प्रकार का प्रोटीन मिलता है जिसे A2 कहते हैं, इस करना ऐसे गायों को A2 गे के नाम से जाना जाता है जैसे की गिर और साहीवाल।

दूध में पाए जाने वाले जो प्रोटीन होते हैं, वह दो प्रकार के होते हैं। एक Casein और दूसरा whey, जिसमें कि 80% प्रोटीन Casein होता है और 20% whey होता है और यही जो कैसीन प्रोटीन है वह A1 और A2 दूध को अलग करता है।

कहने का तात्पर्य यह है कि जो Casein प्रोटीन होता है वह दो प्रकार का होता है। एक अल्फा और दूसरा बीटा और जो बीटा Casein होता है। वह दो प्रकार का होता है, एक A1 और दूसरा A2, तो जो A1 Casein है। वह A1 टाइप की गाय के दूध में पाया जाता है। और A1 टाइप के गाए ज्यादातर मिक्स ब्रीड या फॉरेन ब्रीड गाय को कहा जाता है। जिसमें Holstein, Friesian, Ayrshire इत्यादि जैसे गाय आते हैं। वही जो A2 Casein है वह A2 टाइप के गाय की दूध में पाया जाता है। जो कि प्राचीन और देसी गाय देती है जैसे कि थारपारकर, गिर और साहीवाल।

A2 गाय के दूध से क्या लाभ है?

जो A2 गाय का दूध होता है, उसमें 122 ग्राम कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम फैट, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और शुगर होता है। इसके अलावा उसमे विटामिन A, D, B12, कैल्शियम, पोटेशियम इत्यादि रहते है।

जिस कारण से इस दूध को पीने से हमारे शरीर को बहुत लाभ होता है। क्योंकि यह ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को अच्छा रखने में मदद करता है और प्रतिरक्षा तंत्र (immune system) को मजबूत करने में भी मदद करता है और यह माना जाता है कि A2 दूध उन लोगों के लिए भी अच्छा होता है। जिन्हें lactose intolerance है, क्योंकि A2 दूध को पचाना उन लोगों के लिए आसान होता है।

A1 vs A2 गाय के दूध में क्या फर्क है?

A1 गाय का दूध होता है, उसे पीने से हमारे शरीर में BCM-7 पहुंच जाता है जो कि बहुत ही हानिकारक होता है। क्योंकि यह आसानी से नहीं पचता है। जिस कारण से यह टाइप वन डायबिटीज, दिल की बीमारी इत्यादि दे सकते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रहे कि यह चीज अभी प्रूफ नहीं हुई है। कहने का तात्पर्य यह है कि टाइप वन डायबिटीज इत्यादि जैसी बीमारी A1 दूध के कारण ही होती है या अभी पूरी तरह से प्रूफ नहीं हुआ है। लेकिन रिसर्च का ऐसा मानना है कि A1 दूध के कारण यह बीमारियां शरीर में फैलती है और वह भी ज्यादातर छोटे बच्चों में। वहीं दूसरी तरफ जो A2 गाय का दूध होता है।

वह हमारे शरीर में BCM-7 को पहुंचने से रोकता है क्योंकि रिसर्च ऐसा कहती है कि A2 गाय के शरीर में यह एसिड पाया ही नहीं जाता है। जिस कारण से उसके दूध में भी यह नहीं होता है। अभी तक हो सकता है आप लोगों को समझने में थोड़ी कठिनाई हो। इसीलिए चलिए से थोड़ी आसान भाषा में समझते हैं तो अगर आसान भाषा में कहूं तो जो A1 दूध है उसे पचाने में बहुत ही दिक्कत होती है वही जो A2 दूध है वह आसानी से पच जाता है।

A1 गाय का दूधA2 गाय का दूध
A1 दूध A1 टाइप की गाय देती है जो कि मिक्स ब्रीड या फिर फॉरेन ब्रिड की गाय को कहा जाता है।A2 दूध A2 टाइप की गाय देती है जो कि प्राचीन और देसी गाय को कहा जाता है।
A1 दूध में A1 Casein होता है।A2 दूध में A2 Casein होता है।
A1 दूध के पेट में जाने से हमारे शरीर में BCM-7 पहुंच जाता है।A2 दूध के पेट में जाने से हमारे शरीर में BCM-7 नहीं पहुंचता है।
A1 दूध lactose intolerance वाले लोग नहीं पी सकते हैं।ऐसा माना जाता है कि A2 दूध वह लोग भी पी सकते हैं जिन्हें lactose intolerance है।
ऐसा माना जाता है कि A1 दूध के कारण टाइप वन डायबिटीज, दिल की बीमारी इत्यादि जैसे खतरनाक बीमारी फैलने का खतरा हो सकता है।A2 दूध को पीने से श्वांस प्रणाली की समस्यायें, जोड़ों का दर्द, वजन बढ़ना इत्यादि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
A1 दूध को पचाना A2 दूध से ज्यादा मुश्किल होता है।A2 दूध A1 दूध के मुताबिक आसानी से पच जाता है।
भारत में A1 दूध बहुत कम मात्रा में बिकता है।भारत में ज्यादातर A2 टाइप का दूध बिकता है।
A1 दूध A2 दूध के मुताबिक कम सेहतमंद माना जाता है।A2 दूध A1 दूध के मुताबिक ज्यादा सेहतमंद माना जाता है।

A2 गाय के कौन से उत्पाद को बेचकर पैसे कमा सकते हैं?

A2 गए के उत्पाद को बेचकर पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके है। जैसे कि A2 गाय का दूध, उसका पनीर, दही, मक्खन, कंडा इत्यादि बेचना जिसके बारे में चली नीचे विस्तार में समझते हैं:

A2 गाय दूध

चलिए सबसे पहले शुरुआत करते हैं गाय के सबसे ज्यादा बेचे जाने वाले उत्पाद मतलब कि दूध से जो कि लगभग से हर घर के लोग इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि दूध बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के सेहत को अच्छा रखने में मदद करता है। इसके अलावा किसी भी परव, त्यौहार या खुशी के अवसर पर मिठाई, खीर इत्यादि जैसे सामानों को बनाने के लिए भी दूध का बहुत इस्तेमाल होता है। कहने का तात्पर्य यह है कि दूध केवल घर के कामों के लिए नहीं बल्कि बाहर बाजार में दूसरे व्यापार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। जिस कारण से अगर आप अपने दूध को बेचकर पैसे कमाना चाहते हो तो यह एक बहुत ही अच्छा विचार होगा।

A2 गाय पनीर

पनीर के बारे में तो आप सभी जानते होंगे क्योंकि शायद ही ऐसा कोई निवासी होगा, जिसे पनीर अच्छा नहीं लगता हो। तो इसीलिए अपने A2 गाय के दूध का पनीर बनाकर उसका व्यापार करना भी एक अच्छा निर्णय होगा। जिन लोगों को नहीं पता उनके लिए बता दूं कि पनीर दूध को खौलाकर उसमें विनेगर, नींबू इत्यादि जैसे किसी विटामिन सी के पदार्थ को डालकर फाड़ा जाता है और फिर उसे कपड़े में लपेट कर कुछ देर तक रखा जाता है। ताकी उसके अंदर का सारा पानी निकल जाए और फिर उसे सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

A2 गाय दही

किसी शुभ अवसर पर दही में गुड़ डालकर खाना एक परंपरा है क्योंकि यह माना जाता है कि गुड़ और दही खाने से आप जिस भी काम के लिए जा रहे हो वह काम सफल होता है। इसके अलावा दही का सेवन चावल के साथ, किसी सब्जी में ग्रेवी के रूप में या किसी बैटर को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। और मकर संक्रांति के दिन तो इसे चूड़ा के साथ मिलाकर खाना एक परंपरा होती है।

A2 गाय मख्खन

मक्खन यानी कि बटर को बनाने के लिए दूध, मलाई, दही को मथा जाता है, और इसका उपयोग खाने की रोटी पर लगाने के लिए खाना खाने के लिए सब्जी बनाने के लिए इत्यादि जैसी चीजों के लिए किया जाता है।

A2 गाय घी

घी दूध के मलाई से बनाया जाता है और यह भारत में लगभग से हर खाने की चीज में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तमाल गले की खराश इत्यादि जैसे छोटे मोटे जुखाम जैसी बीमारियों को ठीक करने में भी किया जाता है।

A2 गाय कंडा

कंडा यानी कि गोयठा जो कि गोबर को सुखाकर बनाया जाता है और पूजा मे, मृत के शरीर को जलाने में, खाना बनाने के लिए, पौधों में खाद के रूप में उपयोग किया जाता है।

A2 गाय मूत्र

अपने से बहुत लोग को पहले से पता होगा कि गाय के मूत्र को बहुत ही शुद्ध और अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें ढेर सारे मिनरल्स जैसे कि पोटैशियम, फास्फोरस, सोडियम इत्यादि पाए जाते हैं और यह बीमारी ठीक करने के इस्तेमाल किया जाता है।

A2 गाय गोबर खाद

हम सभी को पता है कि गाय के गोबर के बहुत सारे उपयोग होते हैं। जैसे अभी मैंने बताया था उसका कंडा बनाकर बेचना लेकिन इसके अलावा गोबर का उपयोग पौधों के खाद के रूप में भी किया जाता है। जिस कारण से आप गोबर की खाद को बनाकर भी बाजार में बेचकर पैसे कमा सकते हैं।

A2 गाय के उत्पाद बेचकर पैसे कमाने के फायदे और नुकसान क्या है?

A2 गाय के उत्पाद में क्या मुनाफा और क्या नुकसान हो सकते हैं:

फायदे

चलिए सबसे पहले बात करते हैं कि किस तरह से अगर आप A2 गाय के उत्पाद बेच कर पैसे कमाना चाहते हो। तो आप प्रकृति का ध्यान अनेक प्रकार के उत्पाद और लाभ जैसे फायदे का लुफ्त कैसे उठा सकते हो।

गाय को रखना बहुत ही लाभदायक माना जाता है याहा लाभदायक से मेरा अर्थ पैसे से लाभ का नहीं है। बल्कि ईश्वर की कृपा और घर में शांति और समृद्धि के लाभ से है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जिस घर में गाय रहती है। उस घर में 33 कोटि देवताओं का वास होता है इसके अलावा अशांत मन को शांति भी मिलती है।

प्रकृति का ध्यान- एक सबसे अच्छा फायदा गाय के उत्पाद बेचने का है क्या प्रकृति का ध्यान रख सकते हो कहने का तात्पर्य है कि गाय के बहुत सारे उत्पाद जैसे की खाद कंडा इत्यादि प्रकृति का ध्यान रखने में मदद करता है। क्योंकि जो खड़ा है वह लकड़ी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ जो खाद है वह ऑर्गेनिक सब्जी फल इत्यादि उगाने में उपयोग किया जा सकता है।

अनेक प्रकार के उत्पाद- एक और फायदा गाय के उत्पाद बेचकर पैसे कमाने का यह है की आपको अनेक प्रकार के समान बेचने के ऑप्शन मिलते है जैसे की दूध, घी, माखन, मुत्र, कंडा इत्यादि।

नुकसान

देखभाल- अगर आपको गाय के उत्पाद बेचकर पैसे कमाने हैं तो उसके लिए आपको एक गाय रखनी होगी जिसका देखभाल करना कोई आसान काम नहीं है। क्योंकि उसे नहलाना, उसकी सेहत को बरकरार रखने के लिए उसकी जांच करवाना, बीमार पड़ जाने पर डॉक्टर बुलाना, उसे जहां रखा है। उसकी जगह को हर रोज साफ करना इत्यादि जैसे हजारों काम होते हैं।

खर्च- अभी जैसा कि मैंने आपको बताया कि एक गाय की देखभाल करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसके अलावा एक गाय की देखभाल करने के लिए आपको खर्च भी उठाना पड़ता है। क्योंकि जैसा कि मैंने कहा आपको डॉक्टर का खर्चा उठाना पड़ता है। इसके अलावा गाय के चारे का उसे नहलाने के लिए रखे हुए नौकर का या इसी तरह के और भी खर्चा उठाने पड़ते हैं।

चोट का खतरा- गाय के उत्पाद से पैसे कमाने का एक और नुकसान यह होता है कि उसके दूध को निकालते समय या उसके आसपास जाते समय आपको उसके सींग लग जाने का या फिर उसकी पूंछ से चोट लग जाने जैसे खतरे होते हैं। जिस कारण से गाय के उत्पाद निकालते वक्त आप को बहुत ध्यान से काम करना होता है।

निष्कर्ष

आशा करती हूं आज इस आर्टिकल के जरिए आपको यह समझ में आ गया होगा कि किस तरह से गाय दो प्रकार की होती है कि एक A1 और दूसरा A2। A1 गाय उसे बोला जाता है। जो कि मिक्स ब्रीड या फॉरेन ब्रीड गाय होती है। जैसे कि Holstein और A2 गाय उसे बोला जाता है जो कि प्राचीन और देसी गाय होती है। जैसे कि थारपारकर, गिर इत्यादि और A1 और A2 गाय मे ज्यादा लाभदायक A2 गाय के दूध को माना जाता है। क्योंकि A2 गाय का दूध आसानी से पच जाता है वही A1 गाय का दूध पचने में कठिनाई होती है।

इसके अलावा A2 गाय का दूध हमारे शरीर में BCM-7 को जाने से रोकता है। क्योंकि यह हमारे शरीर को बहुत ही हानि पहुंचा सकता है वहीं दूसरी तरफ जो A1 गाय का दूध है। वह इसे हमारे शरीर में पहुंचाता है। जिस कारण से ऐसा माना जाता है कि A1 गाय के दूध को पीने से टाइप वन डायबिटीज, दिल की बीमारी इत्यादि हो सकती है। इसके अलावा आपको यह भी समझ में आ गया होगा किस तरह से अगर आपको एक गाय के उत्पाद बेचकर पैसे कमाने हैं तो उसके लिए आप A2 गाय का दूध, पनीर, दही, मक्खन, कंडा, मूत्र, गोबर इत्यादि जैसे सामान बेच सकते हो और आराम से A2 गाय के उत्पाद बेचकर पैसे कमा सकते हो।

लेकिन एक बात का ध्यान रखें अगर आप A2 गाय के उत्पाद बेचकर पैसे कमाना चाहते हो तो उसके लिए आपको बहुत मेहनत और कुछ खर्च उठाना पड़ेगा। इसके अलावा आपको चोट लगने का भी खतरा हो सकता है वहीं दूसरी तरफ एक गाय पालने से आप प्रकृति की रक्षा कर सकते हो और आपको अनेक प्रकार के उत्पाद बेचने का मौका मिलता है इसके साथ ही साथ ऐसा माना जाता है कि गाय रखने से एक व्यक्ति के जीवन में शांति और घर में 33 कोटि देवताओं का वास होता है।

FAQ’S

A2 गाय को A1 गाय से अच्छा क्यूँ माना जता हैं?

A2 गाय को A1 गाय से ज्यादा अच्छा इसलिए माना जाता है, क्योंकि वैज्ञानिकों के हिसाब से A2 गाय के दूध में प्रोटीन, विटामिन इत्यादि जैसे पौष्टिक तत्व ज्यादा रहते हैं। A1 गाय के दूध के मुताबिक इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि A1 गाय के दूध पीने से BCM-7 शरीर में जा सकता है, जो कि बहुत ही हानिकारक है। और वह भी ज्यादातर छोटे बच्चों के लिए क्यों किया छोटे बच्चे को टाइप वन डायबिटीज दे सकता है। वहीं दूसरी तरफ A2 गाय के दूध मे यह बिल्कुल भी नहीं होता है जिस कारण से यह ज्यादा सेहतमंद और अच्छा होता है।

A2 गाय के उत्पाद कहां बेच सकते हो?

मेरे अनुसार अगर आपको उत्पाद बेचने हैं तो उसका सबसे आसान जवाब है, खुद का तबेला खोलना। जिसमें कि आप आसानी से पनीर, दूध, कंडा बेच सकते हो। लेकिन इसके अलावा भी आप उत्पाद बेचने के लिए दुकान, रेस्टोरेंट्स इत्यादि जैसे जगहों के लोगों से संपर्क कर सकते हो कहने का तात्पर्य यह है कि कोई ऐसी दुकान या रेस्टोरेंट जहां पर पनीर, घी, मक्खन इत्यादि जैसे चीजों का उपयोग होता है।

Sarita Shukla
Sarita Shukla

सभी हिंदी पाठकों को मेरा नमस्कार, मैंने बी.टेक इलेट्रॉनिक एंड इंस्ट्रूमेंटशन से किया है, और एम.ए हिंदी होने के साथ मैं अध्यापिका भी हूँ। ऑनलाइन पैसा कैसे कमाया जाय, इस विषय पर मेरी बहुत रूचि है, और इस रूचि को मैंने जीवंत भी किया है। मैं अपनी कलम से आप के सामने अपने अनुभव प्रस्तुत कर रही हूँ, आशा करती हूँ की मेरे द्वारा उपार्जित ज्ञान से आप सभी पैसा कमा सकेंगे।

PaiseKaiseKamayen