Domain बेचकर पैसे कैसे कमाए

मैं बहुत दिनों से domain के जरिए पैसे कमा रही हूं, और कमाते कमाते यह विचार आया कि क्यों न आप भी मेरी तरह घर बैठे पैसे कमाए। एक वेबसाइट के लिए domain बहुत ही जरूरी होता है, domain से ही वेबसाइट को नाम और पहचान मिलती है। इसके बिना वेबसाइट कही पर भी exist नहीं करती। Domain को खरीदकर और बेचकर आप घर बैठे बड़े आसानी से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए बस आपको मोबाइल या लैपटॉप और उचित इन्टरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी। Domain को खरीदना और बेचना एक बहुत अच्छा बिजनेस है। अगर आप भी जानना चाहते कि Domain बेचकर पैसे कैसे कमाए तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

Domain Name क्या है

डोमेन से आप पैसे कमाना चाहते हैं तो उससे पहले यह जानना बहुत ही आवश्यक है कि domain आखिर है क्या? Domain Name आपकी वेबसाईट का ही नाम होता है। इन्टरनेट पर वेबसाइट खोजने के लिए domain का ही उपयोग किया जाता है। Domain नाम दुनियाभर में उपयोग किए जाते हैं। Domain नाम को domain naming system भी कहते हैं। यह इन्टरनेट की फोन बुक की तरह है। वेबसाइट को तैयार करने के बाद इन्टरनेट पर वो exist करती है या नहीं वो सिर्फ domain नाम की सहायता से ही पता लगा सकते हैं इसलिए वेबसाइट को domain नाम की आवश्यकता होती है। डोमेन नाम जैसे कि आप समझ सकते हैं Google.com की सहायता से लोग ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करते हैं।

Domain बेचकर पैसे कैसे कमाए
Domain बेचकर पैसे कैसे कमाए

आप जानते ही होंगे कि यह आज के समय में बहुत ही उपयोग किया जाता है,नयी जानकारी प्राप्त करने के लिए। सारी वेबसाइट बैकग्राउंड में किसी ना किसी IP address से ही जुड़ी होती हैं। IP address का पूरा मतलब होता है internet protocol address ये एक numerical address होता है, जिससे कि browser को पता लगता है कि वेबसाइट इन्टरनेट में कहाँ exist करती है। IP address बातचीत का एक मुख्य साधन है। वेब ब्राउजर IP कि सहायता से ही वेबसाइट से बातचीत करता हैं। 

Domain कितने प्रकार के होते हैं

Domain नाम मुख्य रूप से तीन भागों में बाटें गए हैं

टॉप लेवल डोमेन

टॉप लेवल डोमेन की वैल्यू बहुत ही ज्यादा होती है। Top level domain को हम internet domain extension भी कहते हैं। जैसे कि हम सब जानते हैं, प्रत्येक वेबसाईट को पहचानने के लिए IP address होता है। जो कि पहले भी होता था। अन्तर सिर्फ यह है कि Domain नाम सिस्टम के द्वारा आसानी से समझने और याद करने के लिए character format मे बदल सकतें हैं। domain नाम टॉप लेवल डोमेन के साथ खतम होता है, उदाहरण के तौर पर paisakaisekamayen.com में .com एक top level domain है, ये और भी प्रकार के होते हैं जैसे कि आप नीचे दिये गये हैं 

  • .Com को हम(commercial sites ) कहते हैं। 
  • .Gov को हम(Government sites) कहते हैं। 
  • .Org को हम (organization sites) कहते हैं।
  • .info को हम (information sites) कहते हैं। 
  • .mil को हम (US military) कहते हैं। 
  • .net को हम (distributed network technology) कहते हैं। 

Top level Domain को विभिन्न भागों में विभाजित किया गया है जैसे कि generic top level domain, sponsored top level domain, infrastructural top level domain, रिजर्व top level domain आदि।

Country Code Top Level Domain

Country top level domain को हम internet top level domain भी कहते हैं। Country Code Top Level Domain एक टॉप लेवल डोमेन है इसका इस्तेमाल आम तौर पर Countries के लिए किया जाता है। यह एक Country को टार्गेट करके बनाया जाता है। यह domain हर देश के किसी भी दो अक्षर को लेकर बनाया जाता है वा ये हर देश के लिए अलग अलग होता है। उदाहरण  के तौर पर india.gov.in में .in एक Country Code Top Level Domain है ये अंतरराष्ट्रीय domain को जोड़ने के साथ, जून 2020 तक यह संख्या 316 थी। लेकिन अब जून 2022 तक यह संख्या 308 है। Country Code Top level domain के उदाहरण कुछ इस प्रकार हैं 

  • .in(India)
  • .be(Belgium) 
  • .ca(Canada)
  • .UK(England)
  • .fr(France)
  • .np(Nepal)
  • .nz(New Zealand)
  • .kr(south Korea)
  • .tr(turkey)

Subdomain 

Subdomain वह होता है जो एक वेबसाइट के domain नाम की शुरुआत में जोड़ा गया अतिरिक्त जानकारी का एक टुकड़ा होता है। Subdomain आपके डोमेन name का ही एक अंश होता है टॉप लेवल डोमेन को खरीदने के बाद Subdomain मे विभाजित कर सकते हैं लेकिन आप Subdomain को किसी भी प्रकार से खरीद नहीं सकते। Subdomain किसी भी वेबसाइट को एक विशेष कार्य के लिए जैसे वेबसाइट, ब्लॉग या ऑनलाइन स्टोर को सही ढंग से अलग करने की अनुमति देता है। उदाहरण के तौर पर www.paisekaisekamayen.com में blog.paisekaisekamayen.com Subdomain हैI Subdomain के उदाहरण कुछ इस प्रकार हैं

  • Shop.example.com
  • Store.Yourwebsite.com 
  • Blog.Example.Com 
  • Blogspot.com 

डोमेन Name कैसे बनाए

  1. अगर आप domain नाम बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले छोटे domain नाम का चयन करें जिससे की आपको उसे याद रखने में कोई दुविधा ना हो। आप ऐसे domain नेम रखें जो टाइप करने में व बोलने में बहुत ही आसान हो।
  2. आप हमेशा ऐसे top level domain का चयन करें जिसे पूरी दुनिया में सब जानते व पहचानते हो।
  3. आप हमेशा domain नाम मे स्पेशल characters का उपयोग ना करें जैसे की hyphen नम्बर आदि। आपका domain किसी से भी मिलता जुलता नहीं हो और वो सबसे काफी unique हो।
  4. आपका domain हमेशा आपके बिजनेस या बिजनेस प्रोफाइल से ही संबंधित होना चाहिए। 
  5. Domain नाम हमेशा ही छोटे और आसानी से याद रखने वाले address होने चाहिए और ये भी चेक करना चाहिये की सही में सर्वर का IP address टेक्निकल है या नहीं। 

Domain Name कैसे खरीदें

डोमेन नाम खरीदने के internet पर बहुत सारे platform उपलब्ध हैं, जहाँ पर से आप domain नाम अपने प्राइस के हिसाब से आसानी से खरीद सकते हैं। 

Domains की कीमत extensions के हिसाब से अलग-अलग होती है और साथ ही इसकी प्राइस भी इस बात पर निर्भर करती है कि आप domain को कितने वर्षों के लिए खरीद रहे हैं। आप यह सोचते हैं कि domain से पैसे कैसे कमाए तो आप अच्छा मुनाफा देखने के लिए आप domain नाम खरीदते हैं। Domain खरीदने और बेचने के लिए Godaddy और Flippa सबसे अच्छे मार्केट प्लेटफॉर्म हैं। आप Godaddy से domain कैसे खरीद सकते हैं,  इसके लिए आइए कुछ पॉइंट्स पर प्रकाश डालते हैं जिससे की आप domain नेम कैसे खरीदते हैं इसके बारे में जान पाए, ये कुछ इस प्रकार हैं:-

  1. सबसे पहले आपको Godaddy. Com की वेबसाइट पर जाना है। 
  2. अब आप ऊपर दिए गए टेक्स्ट बॉक्स के अंदर अपनी पसंद की डोमेन नेम enter करें जो आप register करना चाहते हैं, उसके बाद search domain की बटन पर क्लिक करें और अपना domain names search करें। 
  3. इसके बाद आप search रिजल्ट में आपका domain name available है तो आप Add to Cart पर क्लिक कीजिये उसके बाद Continue to Cart पर क्लिक कीजिए।
  4. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा,अगर आप Privacy लगाना चाहते हैं तो आप privacy protection को select कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा charges भी देने पड़ेंगे और अगर आप इसे नही लेना चाहते हैं तो आप No Thanks पर टिक कर दें। इसी तरह ही आप ई-मेल address और होस्टिंग के लिए भी drop down menu में से No Thanks के option को select कर दें। इसके बाद आप Continue to Cart पर क्लिक कर दें।
  5. अब आपको यह इस बताना होगा की आप डोमेन नाम को कितने सालों के लिए खरीदना चाहते हैं। फिर आप proceed To checkout पर क्लिक कर दें।
  6. अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा इसमें Godaddy पर Sign In और create Account का option आपको नजर आएगा। अगर आपके पास Godaddy.com पर account नहीं है तो आप Create an Account पर क्लिक करके एक नया अकाउंट बना सकते हैं। अगर आपके पास पहले से ही Account है तो Sign In पर क्लिक करें। 
  7. इसके बाद Continue पर क्लिक करते ही एक नयी window ओपन होगी जिसमें की आपको Billing information फॉर्म fill करना होगा इसमें आपको अपना नाम,  पता, मोबाइल नंबर डालना होगा। 
  8. Billing information भरने के बाद आपको एक Payment का Option Select करके आपको पेमेंट करने होंगे। इसके लिए आपके पास कई सारे options होते हैं जैसे की credit cards, debit cards, net banking, Google Pay, Phonepe इत्यादि और आप UPI का भी उपयोग कर सकते हैं।
  9. Payment का Option Select करने के बाद अगर आपको debit या credit card से भुगतान करना चाहते हैं तो debit या credit card मे से किसी भी एक को select करें और उनकी details जैसे की card number, Expiry date और CVV को उसमें दर्ज करें। उसके बाद place your order पर click kar दें। 
  10. इन steps को फॉलो करने के बाद आपका डोमेन आपके नाम से registered हो जायेगा। इसे आप Godaddy के account पर लॉग इन करके देख पाएंगे। और आप घर बैठे ही domain नाम लिस्ट में से अपना Domain register करने के साथ साथ आप domain खरीद भी सकतें हैं।

Domain नाम कैसे बेचें

Domain नाम बेचने लिए Godaddy एक बेहद ही popular website है, जहां से आज के समय में हर कोई domain खरीदना चाहता है, domain खरीदने के साथ ही आप यहां पर अपना डोमेन नाम बेहद ही आसानी से बेच सकते हैं। Domain नाम बेचने के लिए हमारे पास दो तरीके होतें हैं जिससे की हम domain नाम बेच सकते हैं पहला तरीका की आप अपने किसी भी दोस्त या साथी से संपर्क करके उनको अपना डोमेन बेच सकते हैं और दूसरा तरीका ये की इसे बेचने के लिए बहुत सारे website उपलब्ध हैं जहां पर आप अपने डोमेन को बेचने के लिए लिस्ट कर सकतें हैं।

जिससे की आप ये जान सकते हैं कि domain से पैसे कैसे कमाए। Godaddy पर domain नेम बेचने के लिए पहले आपको godaddy की वेबसाइट पर जाना होगा और वहाँ से domain की कीमत चेक करनी होगी, ये आप कुछ इस प्रकार कर सकते हैं:-

GoDaddy पर अपने Domain की कीमत चेक करने के लिए आपको अपने ब्राउज़र में Domain Name Value  & Appraisal टाइप करना होगा या फिर आप सीधे GoDaddy के app पर भी जा सकते हैं। ब्राउजर पर domain name value डालने के बाद आपके सामने GoDaddy की वेबसाइट ओपन हो जाएगी, अब यहाँ पर आपको domain नेम डालने के बाद दाहिने साइड में search के ऊपर click करना है। search के ऊपर click करते ही आप दूसरे पेज पर आ जाएंगे जहाँ पर आपके टाइप किए हुए Domain का estimated value USD dollar मे दिख जाएगा। यहां पर आपको दिखेगा कि आपका domain कितने में बिक सकता है लेकिन इसकी कोई गारंटी बिल्कुल नहीं है जितना आपको दिखाया गया है उतने में ही बिकेगा हो सकता है कम मे बिकेगा या फिर उससे और ज़्यादा में बिके।

गोडैडी पर domain कैसे बेचें 

Godaddy पर Domain नाम बेचने के लिए जैसे कि आप पहले domain का मूल्य चेक करने के लिए Godaddy की official वेबसाइट पर गए थे, और आपने  वहां से अपना डोमेन का मूल्य चेक किया था तो उसके बाद मूल्य चेक करते ही उसी पेज पर नीचे की साइड में आपको चार ऑप्शन दिखाई देंगे buy a domain, Renew domain, get piece of mind and Sell your domain 

इन चारों ऑप्शन में से आपको सबसे नीचे वाला ऑप्शन Sell your domain के ऊपर आप को क्लिक करना है।अगर आप यहां पर लॉगिन नहीं है तो Sell के ऊपर क्लिक करते ही आप Godaddy sign in page पर आ जाएंगे।यहां पर आपको अपना Go Daddy का यूजर नेम और पासवर्ड डाल के Sign In करना है जिस भी Account से आपने पहले वो Domain नाम खरीदा था।

Sell your domain

आप Sign In करते ही आप एक बार फिर से GoDaddy के Sell your domain वाले पेज पर आ जाएंगे, यहां पर आपको अपने डोमेन का मूल्य दिखेगा। यदि आप चाहे तो आप domain के मुल्य को घटा या फिर बढ़ा भी सकते हैं। क्योकि डोमेन का मूल्य घटाने या फिर बढ़ाने के लिए आपको List for another price के पास एक छोटा सा बॉक्स होगा। आपको उस बॉक्स के ऊपर क्लिक करके टिकमार्क कर देना होगा। फ़िर आपके सामने एक बॉक्स open हो जाएगा उस बॉक्स में आप अपने हिसाब से पैसे डाल सकते हैं।

पैसे डालने के बाद आपने डोमेन खरीदते समय जो भी पेमेंट ऑप्शन आपने यूज़ किया था वो दिखाई देगा और उसके पहले एक छोटा सा डब्बा होगा उसके ऊपर क्लिक करके टिक मार्क कर देना है। अगर आप उस अकाउंट में पेमेंट लेना नहीं चाहते हैं तो फिर Add Account के ऊपर क्लिक करके एक नया पेमेंट ऑप्शन एड कर सकते हैं, इतना करने के बाद नीचे List For Sell के ऊपर क्लिक करते ही गोडैडी पर Premium Listing मे लिस्ट हो जाएगा एवं एक success का मैसेज आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें:

Domain बेचकर पैसे कैसे कमाए

जिस प्रकार से आप जमीन खरीद कर अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं उसी प्रकार आप ऑनलाइन मार्केट में domain खरीदकर और बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं। किसी भी Domain से आप Paise तभी कमा सकते हैं जब या तो वो Domain बहुत ही पॉपुलर हो या फिर वो Trend में हो या फिर किसी और व्यक्ति को उस Domain Name की जरूरत हो।

आपके पास नाम रखने का अच्छा टैलेंट हो तो आप कोई भी छोटे कीवर्ड वाला domain जो बहुत ही अच्छा हो जिसको कोई भी व्यक्ति बहुत ही आसानी से समझ व बोल सके इस प्रकार के domain आप ऑनलाइन खरीद के ऑनलाइन ही बेच सकते हैं। आप किसी भी Expired या पॉपुलर Domain नाम को खरीद सकते हैं और फिर उसे ज्यादा पैसे मे बेच सकते हैं या फिर आप किसी भी Trending या Viral टॉपिक से रिलेटेड एक नया Domain रजिस्टर कर उसे बेच सकते हैं। एक अच्छा domain नाम बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपकी कंपनी या वेबसाइट को अधिक पॉपुलर बनाने के लिए। ये हो सकता है कि आप का Domain ना भी बिके और ये भी हो सकता है कि अगर कोई भी एक Domain बिका तो वो आपको लाखों की इंकम घर बैठे ही जायेगा।

कुछ tips को अपना कर आप ये जान सकते हैं कि domain बेचकर पैसे कैसे कमाए:-

  1. सबसे पहले आप ये Final करले की आप का बजट कितना है,  क्योंकि आप इसमें 500 से लेकर 5000 या उससे भी ज्यादा इनवेस्ट कर सकते हैं।
  2. अब आप कोई भी Old या new domain खरीद सकते हैं अगर आप Old Domain खरीदते हैं तो आपको ये थोड़ा महंगा पड़ेगा या फिर अगर आप कोई भी नया Domain रजिस्टर कर सकते हैं ये आपको Old Domain के मुकाबले इतना महंगा नहीं पड़ेगा।
  3. किसी भी नये Domain को रजिस्टर करने के लिए उससे पहले आपको Research करनी होती है जैसे कि अभी क्या Trend में है कोन-सी योजना Popular है या फिर क्या नया आने वाला है।
  4. किसी Old और Expired Domains से भी आप बहुत ही आसानी से पैसे कमा सकते हैं, लेकिन उनकी Value ज्यादा होती है तो उनमे इनवेस्ट भी ज्यादा होता है और उनसे Income भी ज्यादा ही होती है ।
  5. Research के बाद आप उन सब Topics से रिलेटेड Domain नेम रजिस्टर कर सकते हैं, क्योंकि जब वो Demand मे आये तो आप उन्हें बेच सकतें हैं और पैसे कमा सकते हैं।
  6. आप domain से हर महीने बजट बनाकर भी पैसे इनवेस्ट कर सकते हैं जैसे महीने के 600 रुपये या 1000 रूपये।

Domain से कितने पैसे कमा सकते हैं

आपने जो अपना Domain register किया है उस Domain से आप हजारो रुपये से लेकर लाखो और करोड़ रुपये भी कमा सकते हैं, इसका अगर आपको एक Example दिया जाए तो Google का Domain जिसकी वैल्यू आप सोच सकते हैं करोड़ों से भी ज्यादा होगी। इसके अलावा बहुत ही प्रचलित जो आप सभी use भी करते होंगे। Facebook, Amazon, Youtube जैसे Domain नेम को शायद ही कोई खरीद सके, और अगर आप ज्यादा जानना चाहते हैं तो Domain Selling वाली Websites पर जाकर देखे जहाँ हर रोज़ ऐसे कई Domains लाखो और करोड़ों में बिकते है।

ये भी हो सकता है कि आप ने जो domain Register किया है उनमें से कोई Domain लाखों में बिक जाये या फिर करोड़ में भी  बिक जाए या फिर ये भी हो सकता है कि आपको उसका कुछ नहीं मिले। क्योंकि हर सिक्के के दो पहलु होते हैं हर किसी चीज के अगर फायदे हैं तो नुकसान भी हैं। तो ये तो Domain नेम पर Depend करता है कि आपको उससे कितनी कमाई होगी लेकिन इतना जरूर है कि अगर आप 10-15 Domains पर मेहनत कर लेंगे तो कही ना कही इससे आपकी अर्निंग जरूर होगी।

निष्कर्ष 

हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी देने की कोशिश की है, आप किस प्रकार Domain बेचकर पैसे कैसे कमाए। Domain की सहायता से ऑनलाइन घर बैठे बहुत ही आसानी से पैसे कमा सकते हैं। मैं आशा करती हूँ मेरी ये कोशिश आपको पसंद आई होगी। यदि आपको लगता है कि इस आर्टिकल से दूसरों को भी हेल्प हो सकती हैं। तो आप इससे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर जरूर करें जिससे और भी लोग इसका लाभ उठा सके। मैंने अपना आर्टिकल बहुत मेहनत से लिखा हैं जिससे जो रिडर्स इससे पढ़ रहे हैं उन्हें अच्छी जानकारी प्राप्त हो सके। आप इससे शेयर करके दूसरों को भी अधिक जानकारी दे सकते हैं। धन्यवाद!

FAQ’S:

Q.1 Domain value और Appraisal क्या होता है?

एक डोमेन वैल्यू वह कीमत होती है, जो आपको अपनी वेबसाइट के लिए एक नाम खरीदने के लिए चुकानी होती है। यह लागत कुछ हजार रुपये से लेकर लाखों रुपये से तक हो सकती है। आपके मन मे यह प्रश्न जरूर आएगा कि आखिर आप domain नाम का मूल्य कैसे निर्धारित कर सकतें हैं? यह एक बहुत ही कठिन प्रश्न है, लेकिन यदि आपको उत्तर गलत मिलता है, तो इसके लिए आपको हजारों डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं।

Q.2 Domain नाम के क्या फायदे होते हैं?

डोमेन नेम का उपयोग साइबर स्पेस में एक विशिष्ट पहचान बनाए रखने के लिए किया जाता है। डोमेन नाम वेब पर विश्वसनीयता का निर्माण करते हैं। डोमेन नाम आपके प्रचार के अवसरों में सुधार करते हैं। सामान्य डोमेन नेम आज के time में बहुत लोकप्रिय हैं। डोमेन नेम को फिर से बेचा जा सकता है, और साथ ही साथ Rent पर भी लिया जा सकता है और बदला भी सकता है। डोमेन नाम पोर्टेबल है।

 Q.3 IP address क्या होता है?

IP Address कि फुल फॉर्म “internet protocol address ” होता है, IP address एक गणितीय अंकों के रूप में होता है, और ये सभी स्मार्टफोन या कंप्यूटर सभी के लिए अलग अलग होता है। IP Address आपके और हमारे सभी डिवाईस का नाम होता है, तथा प्रत्येक वेबसाईट को पहचानने के लिए IP address का ही प्रयोग होता है।

Sarita Shukla
Sarita Shukla

सभी हिंदी पाठकों को मेरा नमस्कार, मैंने बी.टेक इलेट्रॉनिक एंड इंस्ट्रूमेंटशन से किया है, और एम.ए हिंदी होने के साथ मैं अध्यापिका भी हूँ। ऑनलाइन पैसा कैसे कमाया जाय, इस विषय पर मेरी बहुत रूचि है, और इस रूचि को मैंने जीवंत भी किया है। मैं अपनी कलम से आप के सामने अपने अनुभव प्रस्तुत कर रही हूँ, आशा करती हूँ की मेरे द्वारा उपार्जित ज्ञान से आप सभी पैसा कमा सकेंगे।

PaiseKaiseKamayen